इधर, इस पेपर लीक प्रकरण में लिप्त एवं पुलिस अनुसंधान में दोषी पाए गए निगम कर्मचारी दीपक शर्मा को राजकीय सेवा से बर्खास्त किया गया है। बर्खास्त कर्मचारी सहायक अभियंता (पवस) कार्यालय, अजमेर विद्युत वितरण निगम रेलमगरा, राजसमंद में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था।