4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Police : पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का तीखा सवाल, ” क्या राजस्थान की पुलिस का इकबाल कमजोर हो गया है “

Dalit Rights : पहले अजमेर, फिर सांचौर, अब झुंझुनूं में दलित समुदाय के दूल्हे की बारात पुलिस सुरक्षा में निकालनी पड़ी। अगर ये घटनाएं ऐसे ही होती रहीं तो दलित वर्ग के साथ अन्याय, अत्याचार एवं उत्पीड़न बढ़ता ही जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 22, 2025

Ashok Gehlot

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान भाजपा सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने भजनलाल सरकार से पूछा है कि शादियों में दलित दूल्हों की बारात निकालने पर धमकी व मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। तो क्या राजस्थान में पुलिस का इकबाल कमजोर हो गया है, जो ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर सरकार से यह सवाल पूछा।

दलित दूल्हों पर बारात पर मारपीट की घटनाएं बढ़ी

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि भाजपा सरकार में दलितों के साथ अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लम्बे अरसे बाद शादियों में दलित दूल्हों की बारात निकालने पर धमकी और मारपीट आम हो गईं हैं। पहले अजमेर, फिर सांचौर, अब झुंझुनूं में दलित समुदाय के दूल्हे की बारात पुलिस सुरक्षा में निकालनी पड़ी। अगर ये घटनाएं ऐसे ही होती रहीं तो दलित वर्ग के साथ अन्याय, अत्याचार एवं उत्पीड़न बढ़ता ही जाएगा।


यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना : 147 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी, 28 फरवरी के बाद होगी सख्त कार्रवाई

क्या राजस्थान की पुलिस का इकबाल इतना कमजोर हो गया है कि अपने धार्मिक और सांस्कृतिक क्रियाकलापों को करने के लिए भी आमजन को पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है? इसे गंभीरता से लेकर पुलिस को ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए जिससे आगे परिस्थितियां सामान्य हो सकें।

यह भी पढ़ें: Patel Nagar Lottery : गोविंद विहार, अटल विहार के बाद अब पटेल नगर आवासीय योजना की खुलेगी लॉटरी, बेसब्री से इंतजार

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग