
जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी एक्टिव मोड में आ चुकी है। वसुंधरा राजे देव दर्शन यात्राके बहाने अपना शक्ति प्रदर्शन भी कर रही हैं। हाल ही में बांसवाड़ा, सिरोही, जालौर, पाली, बीकानेर, चूरू, धार्मिक स्थानों का दौरा करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब झुंझुनूं के उदयपुरवाटी और जयपुर के विराट नगर क्षेत्र के दौरे पर हैं।
जहां राजे धार्मिक कार्यक्रम उसी में शिरकत कर रही हैं। वसुंधरा राजे की इस देव दर्शन यात्रा के भी कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल वसुंधरा राजे शनिवार को झुंझुनूं के उदयपुरवाटी स्थित शाकंभरी माता मंदिर पहुंची और पूजा- अर्चना की। उसके बाद वसुंधरा राजे शनिवार शाम 4 बजे जयपुर के विराट नगर पहुंचेंगीं जहां पर दिवंगत संत आचार्य धर्मेंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी, साथ ही आचार्य धर्मेंद्र के परिजनों से भी मुलाकात करके शोक व्यक्त करेंगीं।
वसुंधरा राजे का मार्ग में जगह-जगह स्वागत
इससे पहले शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर से सड़क मार्ग से शाकंभरी माता के लिए रवाना हुईं तो मार्ग में चौमूं सहित कई अन्य स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। विराटनगर जाते समय वसुंधरा राजे के कई स्वागत के कार्यक्रम में रखे गए हैं।
30 सितंबर को शुरू हुई थी देव दर्शन यात्रा
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा 23 सितंबर को बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शनों के साथ यात्रा शुरू हुई थी। इसके बाद वसुंधरा राजे ने जालौर के सुंधा माता मंदिर, पाली के अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी आश्रम के दर्शन किए थे और उसके बाद वसुंधरा राजे ने 9 अक्टूबर को बीकानेर के देशनोक में करणी माता मंदिर के पूजा अर्चना की थी। साथ ही बीकानेर के लक्ष्मीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी और चूरू बीदासर में भी एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की थी।
लगातार हो रहे हैं वसुंधरा राजे के दौरे
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लगातार दौरे हो रहे हैं ।राजे से जुड़ा खेमा भी उनके आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में जुटा हुआ है, वसुंधरा राजे की ओर से देव दर्शन के जरिए शक्ति प्रदर्शनों से विरोधी खेमा भी चिंतित है।
वीडियो देंखेंः- कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, प्रचार पर घमासान
Published on:
15 Oct 2022 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
