23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम का निधनः कांग्रेस में शोक की लहर, आज होगा अंतिम संस्कार

देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित आवास पर हुआ निधन, आज दोपहर लालकोठी मोक्ष धाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार, सीएम गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस के नेता होंगे शामिल, इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम हैं मुख्यमंत्री गहलोत के सलाहकार, सांगानेर से दो बार विधायक रह चुकी हैं इंदिरा मायाराम

less than 1 minute read
Google source verification
Indira Mayaram

Indira Mayaram

जयपुर। वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम का देर रात जयपुर में निधन हो गया। इंदिरा मायाराम का आज लाल कोठी स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इंदिरा मायाराम के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

दो बार रह चुकी हैं सांगानेर से विधायक
इंदिरा मायाराम सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से 1993 और 1998 में दो बार विधायक रह चुकी हैं। इसके साथ ही इंदिरा मायाराम गहलोत सरकार के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री रह चुकी हैं। इंदिरा मायाराम ने सांगानेर से भाजपा की दिग्गज नेता विद्या पाठक को चुनाव हराया था।

राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं
इंदिरा मायाराम राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह नेहरू युवा केंद्र बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुकी हैं।

आज दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार
इंदिरा मायाराम का आज दोपहर बाद लाल कोठी स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है, इससे पहले उनके निधन का समाचार सुनकर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और नेता अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पहुंचे।

बेटे अरविंद मायाराम हैं मुख्यमंत्री गहलोत के सलाहकार
वहीं पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अरविंद मायाराम फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार भी हैं।