
फोटो - AI
Census-2027 : राजस्थान में जनगणना-2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण के लिए तारीख तय कर दी गई है। यह कार्य एक मई से 14 जून तक होगा। इस दौरान एक से 15 मई तक लोगों को स्व-गणना का मौका मिलेगा, वहीं 16 मई से 14 जून के बीच प्रगणक फील्ड में जाकर जानकारी जुटाएंगे। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी। इस जनगणना में पहली बार सेल्फ सेंसस का विकल्प भी दिया गया है। सेल्फ सेंसस (स्व गणना) 1 मई से करवाई जाएगी।
केन्द्र सरकार ने इसी माह अधिसूचना जारी कर सभी राज्यों से 1 अप्रेल से 30 सितम्बर के बीच जनगणना-2027 के पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण कराने को कहा था। इसके अंतर्गत 30 दिन तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे, वहीं इससे पहले के 15 दिन तक लोग स्वयं जनगणना के पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण संबंधी जानकारी भर सकेंगे।
केंद्र सरकार की इसी अधिसूचना की पालना में राज्य के सांख्यिकी विभाग ने प्रदेश में जनगणना के पहले चरण के लिए तारीख तय की है। इस दौरान मकानों के उपयोग, उनमें कमरों की संख्या व मकान में उपलब्ध सुविधाएं सहित अन्य जानकारियाें के बारे में सवाल किए जाएंगे।
जनगणना के पहले फेज के लिए केंद्र सरकार ने 33 सवाल तय किए हैं, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर सवाल पूछेंगे और ऑनलाइन दर्ज करेंगे। जनगणना में मकान के मालिकाना हक से लेकर घर पक्का या कच्चा है, इसके बारे में पूछा जाएगा। आपके पास मोबाइल, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इंटरनेट सुविधा है या नहीं इस पर सवाल होगा। आप अनाज किस तरह का खाते हैं। खाना किससे पकाते हैं। रसोई में खाना पकाते हैं या बाहर, इस पर सवाल है।
पहले फेज की जनगणना में सिर्फ मकान लिस्ट किए जाएंगे। अगले साल लोगों की गिनती होगी। पहली बार जातीय जनगणना भी होगी। दूसरे फेज की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी। देशभर में जनगणना-2027 का कार्यक्रम इसी साल शुरू होगा। ये काम राज्य अपने हिसाब से अलग-अलग समय शुरू करेंगे। राजस्थान में मई से शुरुआत होगी।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
23 Jan 2026 08:28 am
Published on:
23 Jan 2026 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
