
फाइल फोटो पत्रिका
Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार बसंत पंचमी के दिन डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तीन शहर के लिए ऑरेंज व 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के सुबह 5 बजे जारी अपडेट के अनुसार जयपुर, जयपुर शहर, सीकर जिले और आस-पास के क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है। वहीं तेज सताही हवा अपेक्षित हवा की गति 30-50 KMPH गति रहने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 27-28 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, नागौर, चूरू, जोधपुर, जयपुर, अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, बीकानेर जिलों और आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसी के साथ कहीं-कहीं पर तेज हवा 30-40 KMPH की रफ्तार से चलने की संभावना है।
प्रदेश में एक बार फिर सर्दी लौटकर आई है। मौसम केन्द्र ने इसकी संभावना जताई है। मौसम केन्द्र के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश का दौर चला। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई। वहीं, गुरुवार को रात के न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।
मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसके बाद राज्य में कई जिलों में कोहरे का असर रहेगा।
जयपुर का मौसम आज सुबह 5 बजे से बदल गया। आसमान में तेज गड़गड़ाहट के साथ बादल गरज रहे थे। बादलों का गरजना अभी भी जारी है। सुबह 5 बजे से पहले बूंदाबांदी शुरू हुई, इसके बाद तेज बारिश के झोंके चालू हो गए हैं। मौसम विभाग ने जयपुर और जयपुर शहर के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Published on:
23 Jan 2026 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
