Mahesh Joshi Wife Passes Away: राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी का सोमवार सुबह 10:47 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी दोनों किडनियां फेल हो गई थीं। इस दुखद घटना के समय महेश जोशी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में थे, क्योंकि उन्हें जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 24 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया था।