23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘PKC-ERCP का शिलान्यास मेरे लिए सपना पूरा होने जैसा’, किरोड़ी लाल मीणा का भावुक संदेश; जानें क्या कहा?

PKC-ERCP Rajasthan News: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर के दादिया गांव में 'पार्वती-कालसिंध-चंबल-ईआरसीपी' (PKC-ERCP) का शिलान्यास किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 17 Dec 2024, 6:59 PM IST

Kirodilal Meena

PKC-ERCP Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर के दादिया गांव में 'पार्वती-कालसिंध-चंबल-ईआरसीपी' (PKC-ERCP) का शिलान्यास किया। इस परियोजना के शिलान्यास के बाद राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस अपना सपना साकार होने जैसा बताया।

बता दें, मंगलवार को जयपुर में वाटिका रोड पर भजनलाल सरकार के ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ को लेकर बड़ी जनसभा आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मोदी भी शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान को कई बड़ी सौगातें भी दी।

मोदी जी की एक और गारंटी पूरी- किरोड़ी

किरोड़ी लाल मीणा ने अपने एक्स हैंडल पर एक एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आज जयपुर के दादिया में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से हुए पूर्वी राजस्थान की महत्वाकांक्षी परियोजना पीकेसी-ईआरसीपी के शिलान्यास का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। इस राष्ट्रीय परियोजना से पूर्वी राजस्थान में पेयजल और सिंचाई के संकट का समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मूर्त रूप लेना मेरे लिए सपना साकार होने जैसा है। मैं जब जिला प्रमुख था तब से पूर्वी राजस्थान के लिए ऐसी परियोजना लाने की मांग पुरजोर ढंग से उठाता रहा हूं। मुझे संतुष्टि है कि मेरे जीते जी परियोजना आकार ले लेगी। मोदी जी की एक और गारंटी पूरी। बधाई राजस्थान!

पीएम मोदी ने PKC-ERCP पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने ईआरसीपी को लेकर कहा कि राजस्थान के लोगों के आशीर्वाद से बीते 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। इन 10 सालों में हमने देश के लोगों को सुविधा देने पर बहुत जोर दिया है। पीएम ने कहा कि पानी का महत्व राजस्थान से बेहतर कौन समझ सकता है। दुनिया के क्षेत्र में इतना भयंकर सूखा पड़ता है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रों में हमारी नदियों का पानी बिना उपयोग के ऐसे ही समंदर में बेहतर चला जाता था और इसलिए ही जब अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार थी। उन्होंने नदियों को जोड़ने का विजन रखा था। उन्होंने इसके लिए एक विशेष कमेटी में बनाई थी।

यह भी पढ़ें : ‘ERCP का MoU राइजिंग राजस्थान के फर्जी कागजों की तरह’, PM के दौरे पर डोटासरा ने उठाए सवाल; पेपर लीक पर घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे राजस्थान और मध्य प्रदेश मिलकर पानी साझा कर रहे हैं। पानी को समुद्र में जाने से बचा रहे हैं, कांग्रेस ने पानी पर सियासत की है, राजस्थान में ईआरसीपी योजना को रोकने के लिए भी कांग्रेस ने अड़चनें लगायी थी। राजस्थान व मध्य प्रदेश की आने वाली पीढियों और सदियों का उज्जवल भविष्य आज इस मंच पर लिखा जा रहा है।

24 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

दरअसल, पीएम मोदी ने मंगलवार को जयपुर में ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में राजस्थान के लिए कई घोषणाओं को पिटारा खोला है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने बिजली, पानी, सड़क व रेलवे से जुड़ी 46000 करोड़ रुपये से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें सबसे खास पीएम मोदी द्वारा पार्वती-कालीसिंध-चंबल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (PKC-ERCP) का उद्घाटन करना रहा। क्योंकि इस योजना से राजस्थान के 21 जिले लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें : ‘भैरो सिंह जी की तो उंगली पकड़कर बड़े हुए हैं’, जयपुर में बोले PM मोदी, राजे को इस तरह किया याद; जानें भाषण की 10 बड़ी बातें

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग