9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज के बाहर लगेंगे चार सीसीटीवी और महिला गार्ड

महारानी कॉलेज के बाहर घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज के बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jun 08, 2022

कॉलेज के बाहर लगेंगे चार सीसीटीवी और महिला गार्ड

कॉलेज के बाहर लगेंगे चार सीसीटीवी और महिला गार्ड

कॉलेज के बाहर लगेंगे चार सीसीटीवी और महिला गार्ड
जयपुर। महारानी कॉलेज के बाहर घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज के बाहर चार सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है। सभी गेटों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज में दो महिला गार्ड भी लगाए जा रहे हैं।
इधर, विवि प्रशासन ने बुधवार को महारानी कॉलेज में प्रस्तावित एक कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है। कॉलेज में हाल ही कक्षाओं का निर्माण कराया गया है। बुधवार को इन कक्षाओं का लोकार्पण कुलपति प्रो. राजीव जैन को करना था। कारण बताया जा रहा है कि कॉलेज में विरोध की आशंका के चलते कार्यक्रम निरस्त किया गया है।

'आप' प्रभारी विनय मिश्रा के खिलाफ जालूपुरा थाने में आरएलपी ने दी शिकायत

एंकर,,दिल्ली के आम आदमी पार्टी से विधायक और राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा का राज्यसभा चुनाव को लेकर किया ट्वीट तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, मेड़ता विधायक इंदिरा देवी ने जयपुर के जालूपुरा थाने में शिकायत दी है। विनय मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने के लिए यह शिकायत दी गई है। बता दें मिश्रा ने ट्वीट कर 3 विधायको पर राज्यसभा चुनाव में 40 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया था

रीट प्रकरण में एक और बदमाश गिरफ्तार
- अब तक 67 अभियुक्त गिरफ्तार
एंकर
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए रीट परीक्षा प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। एडीजी एसओजी एटीएस अशोक राठौड़ ने ब ताया कि गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश (41) पुत्र बाबूलाल विश्ननोई ढाणी सांचौर जालौर का रहने वाला हैं। अब तक के अनुसंधान से अभियुक्त ओमप्रकाश ने अभियुक्त राजूराम ईराम को रीट का पेपर परीक्षा पूर्व लेने के लिए पैसों की व्यवस्था करना पाया गया हैं। अभियुक्त ओमप्रकाश की एसओजी को लम्बे समय से तलाश थी। गौरतलब है कि एसओजी अब तक रीट प्रकरण में 67 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। जबकि प्रकरण में वांछित चल रहे अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी हैं।