
Train
जयपुर। देश के कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ रहा है। इसके साथ ही जगह—जगह पर इंटरलॉकिंग का भी काम हो रहा है। ऐसे में लगातार गाड़ियां रद्द हो रही हैं। इसी कड़ी में भिवानी सिटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य एवं कोहरे के कारण रोहतक–भिवानी–रोहतक रेल सेवाओं को रद्द किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: निजी वाहन फिटनेस सेंटर पर हो रहा 'खेल'...!
ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
1. गाड़ी संख्या 04977, रोहतक–भिवानी रेल सेवा 25 दिसंबर से 21 जनवरी तक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04978, भिवानी–रोहतक रेल सेवा 26 दिसंबर से 22 जनवरी तक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 04975, रोहतक–भिवानी रेल सेवा 25 दिसंबर से 21 जनवरी तक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 04974, भिवानी–रोहतक रेल सेवा 25 दिसंबर से 21 जनवरी तक रद्द रहेगी।
Published on:
25 Dec 2022 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
