
file photo
जयपुर। होटलों के कमरे ऑनलाइन बुक कराने वाली कंपनी ओयो रूम्स पर जयपुर के होटल संचालकों ने उनकी होटलों में फर्जी बुकिंग करवाने आरोप लगाया। ऐसी फर्जी बुकिंग कर ओयो ने अपनी कमाई बढ़ा-चढ़ाकर बताई, लेकिन इसकी वजह से अब खुद होटलों को जीएसटी विभाग से टैक्स रिकवरी, पेनल्टी और ब्याज के करोड़ों रुपये से अधिक होटल इसके शिकार बन चुके हैं।
वे विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। एक होटल ने ओयो कंपनी के निदेशक रितेश अग्रवाल पर आदर्शनगर थाने में एफआइआर दर्ज करवा दी है। इस अजीब मामले को होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने होटल उद्योग के लिए परेशानी बढ़ाने वाला बताया। वहीं संयोजक संदीप गोगिया के अनुसार 100 होटलों को जीएसटी नोटिस मिले हैं।
जोधपुर में भी पिछले छह माह में करीब 10 से ज्यादा होटल संचालकों को एसजीएसटी और सीजीएसटी के नोटिस मिले। इसमें खुलासा हुआ कि होटल बुक करने और फिर कैंसिल करने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी हुई है। इनमें एक होटल को तो करीब 1 करोड़ का नोटिस मिला था। होटल ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद तुरंत कैंसिल कर दिया जाता है। इसके लिए जीएसटी चार्ज लगता है जो कि होटल संचालको को भुगतना पड़ता है।
केस 1
मदन जैन ने बताया समस्कारा रिसोर्ट के निदेशक कि ओयो ने उनके रिसोर्ट में कुल 22.51 करोड़ रुपये की बुकिंग दिखाई। इस वजह से जीएसटी विभाग ने 2.66 करोड़ रुपये चुकाने को कहा है। खास बात है कि ओयो ने 2016 में भी समस्कारा में कमरे बुक किए, जबकि उस वक्त तो यह होटल बना भी नहीं था।
केस 2
कार्तिकय होटल संचालक नितिन ने बताया कि जीएसटी से 2023-24 में 44 करोड़ रुपये कमाई दर्शाई गई। 4 करोड़ की रिकवरी का नोटिस मिला है।
Updated on:
14 Apr 2025, 5:43 PM IST
Published on:
13 Apr 2025, 7:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.