22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के सरकारी इंजीनियर के बैंक लॉकर में मिला सोने का खजाना, ACB ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ACB Action In Rajasthan:एसीबी को हरिप्रसाद के पास वैध आय से 199.75 प्रतिशत अधिक सपत्ति मिली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 12 Apr 2025, 12:21 PM IST

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग दूदू के अधिशासी अभियंता हरिप्रसाद मीणा के दो बैंक लॉकर शुक्रवार को खोले। डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि अनुसंधान अधिकारी भूपेन्द्र के नेतृत्व में टीम ने हरिप्रसाद के बैंक लॉकर खोले।

लॉकर में उसके माता-पिता के नाम से 3.74 लाख रुपए के सोने में निवेश के बिल व 90 हजार रुपए कीमत की चांदी मिली। एसीबी की जांच में सामने आया कि कुछ माह पहले इसी बैंक के लॉकर में रखे 250 ग्राम सोने के जेवर पर 14 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया गया था।

वहीं मानसरोवर स्थित एक बैंक से 280 ग्राम सोने पर करीब साढ़े 14 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया गया था। गौरतलब है कि एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर अधिशासी अभियंता हरिप्रसाद मीणा के पांच ठिकाने जगतपुरा में वीआईटी रोड यूनिक एपोरियम स्थित विला, जगतपुरा में वीआईटी रोड यूनिक न्यू टाउन स्थित विला, दौसा के लालसोट स्थित गांव बगड़ी, दूदू सरकारी कार्यालय स्थित कक्ष व दूदू स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित आवास पर सर्च किया था।

सर्च में करीब चार करोड़ रुपए की सपत्ति की जानकारी मिली थी। एसीबी को हरिप्रसाद के पास वैध आय से 199.75 प्रतिशत अधिक सपत्ति मिली। सर्च में चार लग्जरी कार व एक बाइक, 7 देशों की विदेशी मुद्रा और 6 देशों की यात्रा के सबूत सहित करोड़ों की सपत्ति की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के एक और भ्रष्ट अधिकारी का खुला काला चिट्ठा, ACB जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी