
कांग्रेस नीचे से ऊपर तक भ्रष्ट पार्टी-शेखावत
जयपुर। कांग्रेस नेता गोपाल केसावत के घूस लेते गिरफ्तार होने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में तीखा कटाक्ष किया। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस नीचे से ऊपर तक भ्रष्ट पार्टी है। हाइकमान को जब तक काला पैसा मिलता रहेगा, गहलोत जी की तूती प्रदेश कांग्रेस में बोलती रहेगी।
गोपाल केसावत की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ फोटो साझा करते हुए शेखावत ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि तस्वीर में राहुल गांधी उस गोपाल केसावत से हाथ मिला रहे हैं, जिसे आरएएस भर्ती परीक्षा पास कराने के एवज में 18.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। गोपाल राज्य विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू कल्याण बोर्ड का पूर्व चेयरमैन है, जिसे राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नीचे से ऊपर तक भ्रष्ट पार्टी है। राजस्थान सरकार राहुल गांधी एशो-आराम के लिए जमकर भ्रष्टाचार कर रही है। हाइकमान को जब तक काला पैसा मिलता रहेगा, गहलोत जी की तूती प्रदेश कांग्रेस में बोलती रहेगी।
Published on:
15 Jul 2023 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
