
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह छूट 2 अक्टूबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी।
गौरतलब है कि गहलोत ने 2023-24 के बजट में महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में खादी पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। इस बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है। खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत छूट से प्रदेश में खादी का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ खादी संस्थाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।
35 करोड़ रुपए की लागत से सीकर में होगा सड़कों का सुदृढ़ीकरण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले के नीमकाथाना एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्र में थोई वाया भूदोली सड़क के 27 कि.मी. की लम्बाई में सुदृढ़ीकरण एवं सड़क चौड़ी करने के कार्यों के लिए 35.43 करोड़ रुपए व्यय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
गौरतलब है कि गहलोत ने पूर्व बजट में प्रत्येक जिले के 3 प्रमुख सड़क मार्गों के कुल 99 मेजर रिपेयर कार्यों को कराए जाने की घोषणा की थी, जिनके लिए 3133.76 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इन बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है।
Published on:
09 Mar 2023 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
