11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ganesh Chaturthi 2022: 10 साल बाद गणेश चतुर्थी पर आज बुधवार का विशेष संयोग, तड़के से गणेश पूजन

- द्वार-द्वार के साथ मंदिर-मंदिर हो रहा गणेशजी पूजन- गणेश पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 11.11 बजे से दोपहर 1.43 बजे तक- रवि योग के साथ दिनभर चित्रा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग

less than 1 minute read
Google source verification
Ganesh Chaturthi 2022 : After 10 Years Special Coincidence Of Wednesday On Ganesh Chaturthi

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर बुधवार के विशेष संयोग में आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। घर-घर, द्वार-द्वार के साथ मंदिर-मंदिर गणेशजी महाराज का विशेष पूजन हो रहा है। गजानन महाराज को सिंदूर का चौला चढ़ाकर लड्डुओं और गुडधानी का भोग लगाया जा रहा है। गजानन महाराज को डंडे-दूब आदि भी अर्पित किए गए। आज दिनभर गणेश पूजन का दौर चलेगा। घर-घर पकवान बनेंगे। आज गणेश पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय मध्यान्ह काल में सुबह 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस बार गणेश चतुर्थी पर बुधवार का विशेष संयोग है। आज बुधवार के साथ रवि योग में गणेश चतुर्थी शुरू हुई है। जबकि दिनभर चित्रा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी पर इससे पहले बुधवार का संयोग साल 2012 में आया था।गणेश चतुर्थी पर बुधवार का संयोग समृध्दिदायक होगा।

यह भी पढ़ें : मोती डूंगरी के गजानंद

गणेश पूजन का समय
सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त - सुबह 11.11 बजे से दोपहर 1.43 बजे तक

यह भी पढ़ें : साल में केवल 12 घंटे के लिए खुलता है राजस्थान का यह गणेश मंदिर, दर्शन से ही पूरी हो जाती है हर मुराद

इस समय भी होगा गणेश पूजन
चौघडिए - समय
लाभ व अमृत का चौघडिया - सुबह 6.09 बजे से 9.18 बजे तक
शुभ का चौघडिया - सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक
चर और लाभ का चौघडिया - दोपहर 3.36 बजे से शाम 6.45 बजे तक

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग