
Ganesh Chaturthi 2021: इस साल कब से शुरू हो रहा है गणेश चतुर्थी, जानिए सही तारीख, संपूर्ण पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
जयपुर. 22 अगस्त को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। इसे विनायक चतुर्थी (vinayaka chaturthi) भी कहा जाता है। इस दिन गणेशजी की विधि विधान और विश्वासपूर्वक की गई पूजा का फल जरूर प्राप्त होता है।
कोरोना काल में सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव नहीं मनाया जा रहा है लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं है. आज लोग अपने घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना करके पूजा और आरती की तैयारी कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार गणेश पूजन और स्थापना में शुभ मुहुर्त या चौघड़िया का ध्यान रखना मंगलकारी होता है। शास्त्रों के अनुसार शुभ लाभ और अमृत चौघड़िया के दौरान गणेश मूर्ति की स्थापना और पूजन करना लाभकारी रहेगा।
गणेश चतुर्थी प्रतिमा स्थापना और पूजन मुहूर्त
गणेश चतुर्थी तिथि का आरंभ 21 अगस्त की रात 11 बजकर 4 मिनट से।
गणेश चतुर्थी तिथि का समापन 22 अगस्त शाम 7 बजकर 58 मिनट।
शुभ चौघड़िया सुबह 7 बजकर 58 से 9 बजकर 30 तक।
लाभ चौघड़िया दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से 3 बजकर 52 मिनट तक।
अमृत चौघड़िया शाम 3 बजकर 53 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक।
यह समय वर्जित
शनिवार को सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहु काल रहेगा। इस अवधि में गणेश प्रतिमा स्थापना और पूजन नहीं करना चाहिए।
गणेशजी की मूर्ति स्थापना और पूजा के लिए श्रेष्ठ समय- मान्यता है कि गणेशजी का जन्म दोपहर में हुआ था, इसलिए दोपहर के समय इनकी पूजा की जाती है। इस लिहाज से आज मध्यान्ह 11 बजकर 06 मिनट से 01 बजकर 42 मिनट के बीच के 2 घंटे 36 मिनट का समय गणेशजी की मूर्ति स्थापना और पूजा के लिए श्रेष्ठ है।
Updated on:
22 Aug 2020 08:46 am
Published on:
22 Aug 2020 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
