25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
जनानी ड्योढ़ी से शाही लवाजमे के साथ निकलेगी गणगौर, देखने को मिलेगी राजस्थानी लोक परंपरा
Play video

जनानी ड्योढ़ी से शाही लवाजमे के साथ निकलेगी गणगौर, देखने को मिलेगी राजस्थानी लोक परंपरा

Gangaur Puja 2023 : चैत्र शुक्ल तृतीया पर शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि योग के बीच गणगौर का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन जनानी ड्योढी से शाही लवाजमे के साथ परम्परागत गणगौर की सवारी निकलेगी।

Google source verification

जयपुर। चैत्र शुक्ल तृतीया पर शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि योग के बीच गणगौर का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन जनानी ड्योढी से शाही लवाजमे के साथ परम्परागत गणगौर की सवारी निकलेगी। यह सवारी 24 व 25 मार्च को निकाली जाएगी। पर्यटन विभाग ने भी इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार विदेशी सैलानियों के लिए त्रिपोलिया गेट के सामने स्थित हिन्द होटल के बाहर बैठने का इंतजाम किया गया है। यहां पर वीआईपी लॉउंच में पर्यटकों के लिए जयपुर के परम्परागत घेवर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। शेखावत के अनुसार 24-25 मार्च को दोनों दिन शाम 5:45 बजे जनानी ड्योढ़ी से गणगौर की सवारी निकलेगी, जिसमें प्रदेश भर से 100 से अधिक लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें कच्ची घोडी़, मयूर नृत्य, अलगोजावादक, कालबेलिया नृतकों के समूह, बहुरूपिया कलाकार, मांगणियार औऱ तेरहताली की प्रस्तुतियों के बीच गणगौर माता की सवारी देखने को मिलेगी।