19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

गणगौर पर गोविंददेवजी को धारण करवाई जामा पोशाक, दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

Gangaur Puja : चैत्र शुक्ल तृतीया पर सर्वार्थसिद्धि योग के बीच लोकपर्व गणगौर का उल्लास अलसुबह से ही शहर में नजर आया। घर—घर महिलाएं समूह में गणगौर पूजन करती नजर आई, वहीं मंदिरों में ठाकुरजी को घेवरों का भोग लगाया गया।

Google source verification

जयपुर। चैत्र शुक्ल तृतीया पर सर्वार्थसिद्धि योग के बीच लोकपर्व गणगौर का उल्लास अलसुबह से ही शहर में नजर आया। घर—घर महिलाएं समूह में गणगौर पूजन करती नजर आई, वहीं मंदिरों में ठाकुरजी को घेवरों का भोग लगाया गया। इस मौके पर विशेष झांकी के दर्शन हुए।

शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी के गणगौर उत्सव झांकी के दर्शन हुए। ठाकुरजी को लाल रंग की लप्पा जामा पोशाक धारण करवाई गई। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का विशेष अलंकार से शृंगार किया गया। धूप झांकी में घेवर का भोग अर्पण किया गया। मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।

सरस निकुंज पानों का दरीबा में ठाकुरजी का विशेष शृंगार कर घेवरों का भोग लगाया गया। इस दौरान पदगायन भी किए गए। पुष्प शृंगार झांकी के साथ गणगौर के भावों के पदों का गायन किया गया। महिलाओं ने ठाकुरजी के चौखट पूजन किया। वहीं शहर के अन्य मंदिरों में विशेष उत्सव हुए।