
Gangwar in Alwar Rajasthan : सीकर शूटआउट राजू ठेहट की हत्या के बाद अब अलवर के बहरोड़ में भी दिनदहाड़े कुख्यात बदमाश पर फायरिंग हुई है। अलवर के कुख्यात विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पर अस्पताल परिसर में फायरिंग हुई है। विक्रम गुर्जर को अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया था। यहां पर पपला गैंग के लोगों ने विक्रम गुर्जर को जान से मारने की कोशिश की। इसमें लादेन तो बाल बाल बच गया लेकिन दो महिलाओं को गोली लगी है। गौरतलब है लादेन और पपला दोनों दोस्त थे और अब दोनों गैंग में जबरदस्त दुश्मनी है।
जयपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
कुख्यात और हिस्ट्रीशीटर 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश पहाड़ी निवासी विक्रम उर्फ लादेन को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 30 दिसंबर को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथा इसका एक साथी भी पकड़ा गया था। कोटपूतली निवासी राहुल बड़ावास पुत्र कैलाशचंद के साथ गिरफ्तार कर कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, सात कारतूस व एक कोटपूतली नम्बर की लक्जरी गाड़ी जब्त की थी।
लादेन पर लदे हैं कई मुकदमें
बहरोड़ डीएसपी राव आनन्द ने बताया कि पहाड़ी निवासी बदमाश विक्रम उर्फ लादेन पर पुलिस मुख्यालय ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। बदमाश पर बहरोड़, नीमराणा, पनियाला, भरतपुर, अलवर के विभिन्न पुलिस थानों में करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। विक्रम उर्फ लादेन बहरोड़ थाने के अनेक मामलों में फरार चल रहा था। जिसको पकडने के लिए पुलिस ने लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।
एक साल पहले भी हुई थी फायरिंग
अलवर के बहरोड़ के निकट पहाड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ लादेन के घर पर सवामणी कार्यक्रम जाते समय भी फायरिंग हुई थी। इसमें भी लादेन बाल बाल बच गया था और एक युवक नितिन गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसमें पर्चा बयान के आधार पर मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जसराम गुर्जर के भाई रामधन गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।
ये हैं राजस्थान की खतरनाक गैंग
Published on:
05 Jan 2023 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
