
mission-1000-study-camps-in-249-schools-for-100-result
जयपुर। दसवीं व बारहवीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को 7 फरवरी को गार्गी पुरस्कार ( Gargi Puraskar ) दिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने ब्लॉकवार पुरस्कार बांटने के लिए विद्यालयों का भी चयन कर लिया है। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से साल 2018 में आयोजित दसवीं कक्षा की चयनित बालिकाओं को दूसरी किश्त के चैक और माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा 2019 की बालिकाओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।
पुरस्कार राशि सीधे बैंक खातों में
इस बार पुरस्कार राशि सीधे छात्राओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। हर साल गार्गी पुरस्कार बसंत पंचमी को दिए जाते हैं। इस बार 7 फरवरी तक आवेदन की तारीख निर्धारित की गई थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पात्र बालिकाओं का डेटा विभाग के पास था। इसीलिए प्रमाण पत्र छपवा लिए हैं। आवेदन बैंक खाता नंबर के लिए जा रहे हैं। ताकि राशि सीधे खातों में दी जा सके। जिला स्तर पर आयोजित इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार राजकीय बालिका सिंधी जवाहर नगर उमावि में वितरित किए जाएंगे।
जयपुर में इन स्थानों पर मिलेंगे प्रमाण पत्र व चैक
जयपुर पूर्व- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दबावखाना (कक्षा 10 की द्वितीय किश्त के चैक)
जयपुर पूर्व- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श नगर (कक्षा 10 व 12 के प्रमाण पत्र का वितरण)
जयपुर पश्चिम— राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, न्यू हटवाड़ा संतोष नगर, अजमेर रोड
झोटवाड़ा शहर व ग्रामीण— राजकीय मा. विद्यालय, जोड़ला रोड न. 14
सांगानेर शहर व ग्रामीण- राजकीय बालिका उ.मा. विद्यालय, सांगानेर
आमेर- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा, माचेड़ी
बस्सी- पंचायत समिति सभागार, बस्सी
चाकसू- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चाकसू
दूदू- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूदू
गोविंदगढ़- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविंदगढ़ लाल भवन
जालसू- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालसू
जमवारामगढ़- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जमवारामगढ़
कोटपूतली- राजकीय सरदार उमावि, कोटपूतली
पावटा- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पावटा
फागी- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फागी
सांभरलेक- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दरबार, सांभरलेक
शाहपुरा- श्री कल्याण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा
विराटनगर- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विराटनगर
फोटो प्रतीकात्मक
Published on:
06 Feb 2020 07:49 am
