
जया गुप्ता / जयपुर। महिलाओं की सहायता के लिए जिला कलक्ट्रेट में संचालित गरिमा हैल्पलाइन (7891091111) को मंगलवार को प्रशासन ने बंद कर दिया। इसके नंबर को पुलिस की ओर से संचालित गरिमा हेल्पलाइन (1090) में जोड़ दिया गया।
जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 1 जनवरी 2013 को जिला कलक्ट्रेट में गरिमा हेल्पलाइन प्रारम्भ की गई थी। इस हेल्पलाइन पर शिकायतें प्राप्त होने पर उन्हें रजिस्टर में दर्ज कर प्रकरण सम्बन्धित को भेजा जाता था।
वर्तमान में इस हेल्पलाइन पर प्रति दिन औसतन 4-5 प्रकरण प्राप्त हो रहे थे, जिसमे से अधिकांश पुलिस को ही भेजे जा रहे थे। इसलिए जयपुर कलक्ट्रेट परिसर में स्थित गरिमा हैल्पलाइन को पुलिस द्वारा संचालित गरिमा हैल्पलाइन में स्थानान्तरित करने का निर्णय किया गया है। पुलिस की गरिमा हैल्पलाइन-1090 पूर्ण संसाधनों के साथ 24 घंटे कार्यरत हैं।
दरअसल, शहर में पुलिस की गरिमा हेल्पलाइन के साथ ही महिला आयोग की हेल्पलाइन 181 भी चल रही है। कई बार तीनों पर एक ही प्रकरण दर्ज किया जा रहा था। इससे संसाधनों का भी दोहराव हो रहा था। इसी कारण गरिमा हेल्पलाइन को पुलिस की ओर से संचालित गरिमा हेल्पलाइन से मर्ज कर किया गया है। साथ ही इसके सहायता नंबर 7891091111 को भी पुलिस कन्ट्रोल रूम को सौंप दिया गया है।
Published on:
06 Jul 2021 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
