यज्ञ के बाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद की ओर से मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए पूर्व तैयारियों पर मंथन किया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले विशिष्टजनों ने अपने अनुभवों के आधार पर लोगों को बताया कि वे किस प्रकार पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। समापन पर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुरोधाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिषद के चेयरमैन राहुल द्विवेदी, राजस्थान संयोजक कुलदीप सुरोलिया, मनीष वर्मा, साहिल शर्मा, जस्सी सिंह, मालसिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।