15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहलोत ने दिया अपने बजट को अंतिम रूप, शुक्रवार को 11 बजे पेश होगा विधानसभा में

rajasthan budget 2023 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के राज्य बजट को अन्तिम रूप दिया। गहलोत 10 फरवरी को सवेरे 11 बजे विधानसभा में इस सरकार का अंतिम चुनावी बजट पेश करेंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Feb 09, 2023

गहलोत ने दिया अपने बजट को अंतिम रूप, कल 11 बजे पेश होगा विधानसभा में

गहलोत ने दिया अपने बजट को अंतिम रूप, कल 11 बजे पेश होगा विधानसभा में

rajasthan budget 2023 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के राज्य बजट को अन्तिम रूप दिया। गहलोत 10 फरवरी को सवेरे 11 बजे विधानसभा में इस सरकार का अंतिम चुनावी बजट पेश करेंगे। ये बजट पूरी तरह से चुनावी बजट होगा। इसमें सभी वर्गो के लिए बंपर घोषणाएं की जाएगी वहीं यूथ और महिलाओं पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही गहलोत विधायकों की मांग पर नए जिलों और संभागों की घोषणा भी कर सकते है।

गहलोत के बजट को अंतिम रूप देने के समय अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्ण कांत पाठक, शासन सचिव वित्त (बजट) रोहित गुप्ता, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश कुमार ठकराल एवं निदेशक (बजट) ब्रजेश शर्मा उपस्थित थे।

ये बन सकते है जिले:
सूत्रों के अनुसार सीएम गहलोत बजट में सरकार कोटपूतली, ब्यावर, बालोतरा, भिवाड़ी, नीम का थाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ और फलौदी को नए जिले बनाने की घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही दो नए संभाग सीकर और चित्तौडगढ़ बनाए जा सकते है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नए जिलों को गठित करने को लेकर समिति बना रखी है। इसके अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रामलुभाया ने हालांकि अभी तक राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है। समिति का कार्यकाल मार्च तक है लेकिन इससे पहले ही समिति अपनी रिपोर्ट सीएम गहलोत को दे देगी। वैसे ये फैसला कुछ राजनीतिक भी कहा जाएगा और सीएम गहलोत चुनाव में इसके फायदा लेने का आकलन भी कर चुके है।

बजट में दो नए संभागों में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर ओर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का गृह जिला चितौड़गढ़ को नया संभाग गठित करने के आसार हैं। मंत्री उदयलाल आंजना के प्रयास पर चितौड़गढ़ संभाग मेे चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ जिले को मिला कर नया चितौड़गढ़ संभाग बनाने की कवायद की गई है। वैसे इसमें बांसवाड़ा जिले को भी शामिल करने की अलग मशक्कत हो रही हैं।