
जयपुर। प्रदेश के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के आदेश कार्मिक विभाग ने जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक वरिष्ठ आईपीएस और राज्य के एडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा को इंटेलिजेंस का महानिदेशक बनाया गया है तो वहीं एडीजी सिविल राइट्स नीना सिंह को पुलिस महानिदेशक सिविल राइट्स के पद पर पदोन्नति दी गई है।
राज्य की पहली महिला डीजी बनी नीना सिंह
वहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नीना सिंह राजस्थान की पहली महिला पुलिस महानिदेशक बनी है। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी नीना सिंह अजमेर रेंज आईजी समेत कई जिलों में एसपी रह चुकी हैं।
इधर उमेश मिश्रा और नीना सिंह के डीजीपी बनने के बाद राजस्थान में 6 डीजीपी हो गए हैं। इनमें एम एल लाठर, बीएल सोनी, यू आर साहू, भूपेंद्र दक, उमेश मिश्रा और नीना सिंह है।
13 आईएफ़एस अधिकारियों के तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश
राज्य की गहलोत सरकार ने 273 आरएएस अधिकारियों और 5 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद रविवार को 13 आईएफएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी किए हैं। कार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक समीर कुमार दुबे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन जयपुर के पद पर लगाया गया है।
स्नेह कुमार जैन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास जयपुर, अरिंदम तोमर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जयपुर के पद पर लगाया गया है।
इसके अलावा अरिजीत बनर्जी अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक आईटी जयपुर, डॉक्टर गोविंद सागर भारद्वाज अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रोटेक्शन और नोडल अधिकारी एफसीए जयपुर, आनंद मोहन सदस्य सचिव राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जयपुर के पद पर लगाया गया है।
इसके अलावा केसीए अरुण प्रसाद मुख्य वन संरक्षक और तकनीकी सहायक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर, शैलजा देवल वन संरक्षक अनुसंधान और प्रशिक्षण निदेशक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान जयपुर, अमर सिंह गोठवाल वन संरक्षक एफ़पीआरपी बनास जयपुर,अरुण कुमार डी सहायक वन संरक्षक कार्यालय उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र विधायक सरिस्का बाघ परियोजना के पद पर लगाया गया है। मानस सिंह सहायक वन संरक्षक रणथंभौर बाघ परियोजना, मारिया शाइन ए सहायक वन संरक्षक मुकुंदरा हिल्स बाघ परियोजना और पी बाला मुरूगन सहायक वन संरक्षक राष्ट्रीय मरू उद्यान जैसलमेर के पद पर लगाया गया है।
Published on:
01 Aug 2021 11:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
