6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

राजस्थान में तबादलों की मांग को लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षक राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर विरोध जताया। शिक्षक, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे और सीएम भजनलाल शर्मा से वार्ता की मांग कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Aug 06, 2026

Rajasthan Teachers Protest

जयपुर में Gen-Z स्टाइल में शिक्षकों का प्रदर्शन (पत्रिका फोटो)

Rajasthan Teachers Protest: जयपुर: राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला नीति को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर डटे हजारों शिक्षकों ने प्रशासन और पुलिस को बैकफुट पर लाने के लिए Gen-Z जैसा विरोध प्रदर्शन का तरीका अपना लिया है। शिक्षक न केवल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, बल्कि कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को राष्ट्रगान गाकर असहज भी कर रहे हैं।

बता दें कि शहीद स्मारक पर जब बुधवार देर शाम पुलिस बल धरना खत्म कराने और भीड़ को हटाने पहुंची तो शिक्षकों ने अचानक खड़े होकर राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया। राष्ट्रगान के सम्मान में पुलिसकर्मियों को भी सावधान की मुद्रा में रुकना पड़ा। शिक्षकों ने यह तरीका हाल ही में युवाओं द्वारा किए गए आंदोलनों से सीखी है, ताकि पुलिस बल प्रयोग न कर सके।

धरना स्थल पर बिजली-पानी बंद करने के आरोप

शिक्षकों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन को कुचलने के लिए धरना स्थल की बिजली काट दी गई है और पीने के पानी व शौचालयों की व्यवस्था बंद कर दी गई है। जरूरी सुविधाएं रोके जाने से विशेषकर महिला शिक्षिकाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षा मंत्री का आश्वासन खारिज, इस्तीफे पर अड़े

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आश्वासन दिया कि सरकार ट्रांसफर नीति पर सकारात्मक रुख अपना रही है और जल्द ही मुख्यमंत्री व कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। हालांकि, शिक्षकों ने इस आश्वासन को खोखला बताते हुए खारिज कर दिया।

उनका कहना है कि वे कई साल से सिर्फ और सिर्फ दिलासा सुनते आ रहे हैं। अब उन्हें कागजों पर ठोस निर्णय चाहिए। प्रदर्शनकारियों की स्पष्ट मांग है कि जब तक मुख्यमंत्री स्तर पर सीधी वार्ता नहीं होती और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं आता, तब तक शहीद स्मारक से धरना समाप्त नहीं होगा।

बताते चलें, राजस्थान में साल 2018 के बाद से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर न होने से शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा है। ट्रांसफर नीति लागू करने और तबादले शुरू करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में राज्यभर से आए हजारों शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला और दिव्यांग शिक्षक भी अपनी आवाज उठाने पहुंचे।

700 किमी दूर पदस्थापित दिव्यांग शिक्षकों की गुहार

प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे दिव्यांग शिक्षकों ने भी अपनी कठिन परिस्थितियों का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने गृह जिले से 700 से 800 किलोमीटर दूर सेवाएं देनी पड़ रही हैं, जिससे दैनिक जीवन और आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिक्षकों का तर्क है कि 2018 के बाद से कई नई भर्तियां और नियुक्तियां तो हुईं, लेकिन सालों से एक ही जगह टिके पुराने शिक्षकों के तबादलों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग