7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती में भरा पानी, ​प्रशासन ने 15 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

www.patrika.com/rajasthan-news      

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jul 25, 2018

जयपुर। शहर में तेज बारिश के चलते कच्ची बस्तियों और निचले स्थानों पर पानी भर गया है। बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। स्मार्ट सिटी को बारिश ने अनस्मार्ट बना दिया है। मंगलवार को आई बारिश से अजमेर रोड पर गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती में पानी भरने से कई कच्चे मकानों की दीवारों में दरार आ गई। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। कई मकान गिरने की स्थिति में आ गए। लोगों में रोष भी है। गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती के 15 परिवारों को एहतियात के तौर पर मंगलवार रात जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने हटाया।

सरकारी स्कूल में ठहराया
लोगों का कहना है कि यहां बने नाले का बहाव क्षेत्र सही नहीं होने से थोड़ी सी बारिश में ही बस्ती में पानी भर जाता है। बस्ती में तीन गड्ढों में पानी भर गया, जिससे कई कच्चे मकानों में वहीं बस्ती में जगह—जगह पानी भर गया। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर करीब 15 परिवारों को मंगलवार रात वहां से हटाकर पास ही एक सरकारी स्कूल में ठहराया। कई परिवारों के लोग आसपास ही अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए। बस्ती में पानी भरने से लोगों में रोष है, लोगों का कहना है कि प्रशासन उनकी सुनता नहीं है। बस्ती में तीन गड्ढों में करीब 150 मकान भरे हुए हैं। यहां कई निचले स्थानों पर पानी भर गया है।

लोग खाली नहीं कर रहे मकान
बार—बार प्रशासन के कहने पर भी लोग मकान खाली नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बारिश में परिवार और सामान को लेकर आखिर कहां जाएं। लोग प्रशासन के खिलाफ रोष जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

शहर में ड्रेनेज सिस्टम फेल
नालों की सफाई नहीं होने से और जगह—जगह अतिक्रमण होने से शहर में ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया है। कई पॉश इलाकों में भी घरों में पानी भर गया है। सड़कों पर तो हाल ही खराब हैं। हालात ये हैं लोगों को हल्की बारिश में ही परेशान होना पड़ रहा है।

सुरक्षा की दृष्टि से हटाया
एसडीएम आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 15 परिवारों को एहतियात के तौर पर गिरधारीपुरा कच्ची बस्ती से सुरक्षित स्थान पर स्कूल में ठहराया है। बस्सती गड्ढे में है। उन्होंने बताया कि परिवारों की सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस की टीम भी वहां लगाई गई है। साथ ही करणी विहार थाने को भी सूचना दी गई है।