22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

आत्मरक्षा में उमड़ी बालिकाएं

नेशनल सेल्फ डिफेंस फेडरेशन,महिला एवं बाल विकास विभाग, निर्भया स्कवायड ने मिलकर बुद्धि तत्परताए निरूशुल्क आत्मरक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मानव सेवा संस्थान, शुभ विचार जयपुर संस्थाएॅं पूर्ण सहयोग करेंगी।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Nov 08, 2022


नेशनल सेल्फ डिफेंस फेडरेशन,महिला एवं बाल विकास विभाग, निर्भया स्कवायड ने मिलकर बुद्धि तत्परताए निरूशुल्क आत्मरक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मानव सेवा संस्थान, शुभ विचार जयपुर संस्थाएॅं पूर्ण सहयोग करेंगी। आत्मरक्षा विशेषज्ञ कलावत केएल ने बताया कि सोमवार को श्री भवानी निकेतन महिला पी जी कॉलेज में प्राचार्य डॉ.मीना राठौड़ ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
कलावत ने बताया कि इस अभियान का उदेश्य बालिकाओं में बुद्धि की तत्परता को बढ़ाना है, क्योंकि हर समयए स्थान और स्थिति में बुद्धि की तत्परता ही कार्य करके सुरक्षा प्रदान करती है। चाहे आग हो या पानीए साइबर अपराधए अपहरणए दुष्कर्मए हत्याए दुर्घटना हो सभी घटनाएं समय और स्थान के अनुसार होती हैं और इस समय स्थितियां भी अलग अलग होती हैं। ऐसी भिन्न परिस्थितियों में समय और स्थान के अनुसार बुद्धि भी अलग अलग कार्य करती है ऐसे में इस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाना बेहद जरूरी है जिससे वह सजग होकर आत्मरक्षा कर सकें। कार्यक्रम के पहले दिन कलावत ने आत्मरक्षा और इसके प्रकार पर प्रकाश डाला वहीं कॉलेज की प्राचार्य ने बताया कि आधुनिक समय में इस तरह की विशेष कार्यशाला निश्चित रूप से बालिकाओं को मजबूत करेगी। सहायक प्रशिक्षक में तरूण सुनारीवाल एवं भारती प्रजापति हैं। जयपुर संभाग के विभिन्न कॉलेजों से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम पूरे राजस्थान में चलाया जाएगा।