13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैशन शो में समुद्री पौराणिक कथाओं को दर्शाते परिधान दिखे वहीं भारतीय समाज की संस्कृति की भी दिखी झलक, देखें कलरफुल शो की तस्वीरें

43 प्रतिभाशाली युवा डिजाइनर्स ने अपने रचनात्मक और मनमोहक परिधानों को शोकेस किया। इस शो में भारतीय समाज की सभ्यता और संस्कृति की झलक नजऱ आई। शो में एज्यौर ह्यूज़, ओशनिक स्प्लेंडर, बीटनिक ब्रिलिएंस, डिवाइन कोनिकल्स, स्टिपिल्ड विज़ंस, रैट्रो रिवाइवल, स्वैल्ट सिल्हाउट्स, सिल्वन बैलिसिमा, फोक कुटॉर थीम पर आधारित डिजाइंस को शोकेस किए गए। इस दौरान यूनिवर्सिटी के डिज़ाइनर स्टूडियो आकार के उद्घाटन की घोषणा भी की गई।

2 min read
Google source verification
फैशन शो क्रिएशंस 2023

शहर के एक निजी विश्वविद्यालय के फैशन और टैक्सटाइल विभाग की ओर से 12वें फैशन शो क्रिएशंस 2023 का आयोजन शुक्रवार को हुआ।

फैशन शो क्रिएशंस 2023

43 प्रतिभाशाली युवा डिजाइनर्स ने अपने रचनात्मक और मनमोहक परिधानों को शोकेस किया। इस शो में भारतीय समाज की सभ्यता और संस्कृति की झलक नजऱ आई। शो में एज्यौर ह्यूज़, ओशनिक स्प्लेंडर, बीटनिक ब्रिलिएंस, डिवाइन कोनिकल्स, स्टिपिल्ड विज़ंस, रैट्रो रिवाइवल, स्वैल्ट सिल्हाउट्स, सिल्वन बैलिसिमा, फोक कुटॉर थीम पर आधारित डिजाइंस को शोकेस किए गए। इस दौरान यूनिवर्सिटी के डिज़ाइनर स्टूडियो आकार के उद्घाटन की घोषणा भी की गई।

फैशन शो क्रिएशंस 2023

साथ ही स्लाइड शो के माध्यम से नव निर्मित स्टूडियो की झलक भी दिखाई गई।

फैशन शो क्रिएशंस 2023

जंपसूट, वन.पीस ड्रेस, को.ऑर्ड सेट और रग्स जैसी समकालीन शैलियों में पारंपरिक अजरक प्रिंट का उपयोग करते हुए बीटनिक ब्रिलिएस कलेक्शन में पूर्व और पश्चिम का फ्यून देखने को मिला तो डिवाइन क्रॉनिकल्स में महिला शक्ति के विभिन्न स्वरूपों को खूबसूरती से पेश किया गया।

फैशन शो क्रिएशंस 2023

स्वैल्ट सिल्हाउट्स में फैशनेबल और आकर्षक रेंज देखने को मिली, इसमें काले, महरून और बैंगनी पैलेंट में मखमल, साटन, फीता और चमड़े से बने डिजाइनर परिधान शोकेस किए गए।

फैशन शो क्रिएशंस 2023

इसी तरह से ओशिएनिक स्प्लेंडर में समुद्री पौराणिक कथाओं को दर्शाते परिधान पहने मॉडल्स से रैम्प वॉक की जिसमें नेट, ऑर्गेजा और साटन के कपड़ों पर पेस्टल कलर्स ने शो मॉडल्स की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

फैशन शो क्रिएशंस 2023

फैशन शो को डेविड ने कोरियोग्राफ किया।