30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैश्विक परीक्षा से पता चलेगा स्टूडेंट्स का बौद्धिक स्तर

-देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में आयोजित होगी परीक्षा-2021 में होगी फाइनल परीक्षा -गणित, विज्ञान व समसामयिक विषयों में करेंगे ज्ञान का प्रदर्शन -देश की क्वालिटी एजुकेशन का मापंदड होगा तय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nishi Jain

•

Updated: 3 Feb 2020, 5:40 PM IST

जयपुर.देश भर के बच्चों को वैश्विक परीक्षा के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने क ा मौका मिलेगा। बच्चें बौद्धिक शक्ति के साथ गणित, विज्ञान व समसामयिक विषयों में अपने ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए उनका क्रिटिकल एडं क्रिएटिव टेस्ट लिया जाएगा। केंद्र सरकार के सहयोग से वैश्विक संस्था ओईसीडी ओर से टेस्ट देश के सभी राज्यों केंद्रीय व नवोदय विद्यालयों में कराया जा रहा हैं। इस दौरान देश के सभी राज्यों के अलावा केंद्र शासित राज्यों में सिर्फ चंडीगढ़ को शामिल किया गया हैं। इसमें कक्षा सात से 10 तक के 15वर्ष की आयु के बच्चें प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसका ट्रायल अप्रैल में होगा ।


2021में होगी फाइनल परीक्षा

जानकारी के अनुसार २० बच्चों पर एक मेंटर बनाया गया हैं, जो तैयारी पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसमें अभिभावकों का भी सहयोग लिया जा रहा हैं। खास बात है कि बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आकलन करने के लिए बिना बताए उनका टेस्ट कराया जा रहा है। बच्चों की फाइनल परीक्षा यानी पीसा परफॉरमेंस ऑन इंटरनेशन स्टूडेंट्स ऑफ असेसमेंट वर्ष 2021में होगी। इसके लिए परीक्षा का प्रश् न पत्र ओईसीडी की ओर से दिया जाएगा। परीक्षा में मुख्य रूप से गणित व विज्ञान के प्रश्न होंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक शक्ति का परीक्षण कर गणित, विज्ञान के अलावा समसामायिक विषयों में उनकी जानकारी और पढ़ाई का स्तर पता करना हैं। किस देश की क्वालिटी एजुकेशन का स्तर क्या हैं। इसका मापदंड ओईसीडी तय करेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग