
जयपुर। यूनेस्को की वल्र्ड हेरिटेज में शामिल आमेर फोर्ट में बुधवार को गोल्फ कार्ट की शुरुआत हुई। प्रदेश की पर्यटन मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा ने इसका शुभारंभ किया। अब यहां आने वाले पर्यटकों को एलिफेंट राइड के साथ इन रियासतकालीन विंटेज लुक वाली बैट्री चलित गोल्फ कार्टस में भी घूमने का लुत्फ उठाएंगे। पहले दिन पर्यटकों को नि:शुल्क राइड कराई गई।
यह भी पढें :देशभर में छाया जयपुर नगर निगम में राष्ट्रभक्ति का मामला, 20 नगर निगम भी तैयारी में
सुबह 11 बजे हाथी सवारी बंद होने के बाद गोल्फ कार्ट को हाथी स्टैण्ड से जलेब चौक तक शुरू की गई है। इन गोल्फ कार्ट को रियासतकालीन विंटेज कारों का लुक दिया गया है। ताकि पर्यटकों को आमेर फोर्ट घूमने के दौरान रॉयल फील आए। विभाग ने फोर्ट तक जाने और वापस आने का शुल्क 50 रुपए हैं, जबकि एक तरफ का शुल्क 40 रुपए है।
व्यक्तिगत बुकिंग पर 300 रुपए प्रति फेरा रखा गया है। इस कार्ट में गाइड समेत पांच पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क रहेगी। आमेर महल अधीक्षक पंकज धरेन्द्र ने बताया कि अभी गाडिय़ों की संख्या 10 है। बाद में इनकी संख्या को बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर विभाग के आलाधिकारी मौजूद रहे।
बुजुर्गों और दिव्यांगों को होगी महल तक सुविधा
फोर्ट आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग पर्यटकों को आने और जाने में आसानी होगी। अभी तक पैदल और हाथी के जरिए पर्यटक फोर्ट तक जाते हैं। वहीं जीपों से भी पर्यटकों को पीछे के रास्ते से ऊपर पहुंचाया जाता है। लेकिन इन बैट्री चलित गोल्फ काट्र्स से बुजुर्गों और दिव्यांग पावणों को सुगम सफर मिल सकेगा। इन गोल्फ काट्र्स को हाथी मार्ग से ही संचालित किया जा रहा हैं।
Published on:
01 Nov 2017 09:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
