
cash
Sahara refund portal : सहारा निवेशकों के लिए आखिर अच्छे दिन आ गए हैं। सरकार की दखल के बाद अब आज से सहारा रिफंड पोर्टल लॉंच हो गया है। इस बारे में पहले ही केंद्र सरकार ने जानकारी दी थी कि 18 जुलाई को वे लोग इस तरह का पोर्टल ला रहे हैं जो सहारा में फंसे लोगों के पैसा वापस लौटाने में मदद करेगा। आज जब इसे लॉंच किया गया और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर आई तो एक से डेढ़ घंटे के दौरान ही लाखों निवेशकों ने इस पर अप्लाई करना शुरू कर दिया। सहारा में निवेश करने वालों में देश के टॉप तीन राज्यों में राजस्थान का भी नाम है। सहारा के मंथली डिपॉजिट स्कीम में ही सबसे ज्यादा पैसा निवेश किया गया है।
जयपुर के सांगानेर इलाके में रहने वाले अरुण कुमार ने भी सालों तक सहारा में डिपॉजिट कराने का काम किया। उनके पास हजारों निवेशक थे जो हर महीने उन्हें पैसा देते थे और ये पैसा वे कंपनी में जमा कराते थे। कई सालों तक कंपनी ने तय परिणाम भी दिए लेकिन कुछ साल से यह सब ठप्प हो गया। अरुण कुमार कहते हैं कि हमारा तो काम छूट गया कोई बात नहीं.... लेकिन हजारों निवेशकों को लगा हमने पैसा बर्बाद कर दिया। सहारा के नाम से कुछ भी सूचना आती थी तो उसे पढ़ते थे। आखिर अब अच्छे दिन आ गए हैं। अरुण कुमार की तरह ही राजस्थान में हजारों की संख्या में सहारा के एजेंट हैं।
अरुण कुमार बताते हैं कि सहारा में निवेश करने वालों की संख्या राजस्थान में गिनी जाए तो एक करोड़ से भी पार जा सकती है। सबसे ज्यादा निवेश राजस्थान, एमपी, यूपी और बिहार से किया गया है। अब सुनने में आया है कि पांच हजार करोड रुपए कंपनी वापस लौटाने की तैयारी कर रही है आगामी नौ महीनों मंे ।
Published on:
18 Jul 2023 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
