25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: जयपुर में अब पर्यटकों की मौज ही मौज, चार सफारी एक जगह, टाइगर, लॉयन, लेपर्ड और एलिफेंट

tiger safari launch: जयपुर देश का ऐसा पहला शहर बन गया, जहां पर्यटक के लिए चार सफारी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यहां लेपर्ड, एलिफेंट और लॉयन सफारी पहले से है। अब इसमें टाइगर सफारी भी जुड़ गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 9 Nov 2024, 11:20 AM IST

Nahargarh Biological Park

जयपुर। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में शुक्रवार से टाइगर सफारी भी शुरू हो गई है। पहले दिन 11 सैलानियों ने टाइगर सफारी का आनंद लिया। टाइगर सफारी शुरू से जयपुर देश का ऐसा पहला शहर बन गया, जहां पर्यटक के लिए चार सफारी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यहां लेपर्ड, एलिफेंट और लॉयन सफारी पहले से है। अब इसमें टाइगर सफारी भी जुड़ गई।
राजस्थान के पहले जैविक उद्यान के रूप में यहां दो सफारियों का संचालन पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ प्रदेश की जैवविविधता को संजोने का संदेश भी दे रहा है। पर्यटकों को जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर देने से नाहरगढ़ की नई पहचान बन रही है, और यह वन्यजीव पर्यटन के लिए एक नया केंद्र बन सकता है।

यह भी पढ़ें: पर्यटकों की बल्ले-बल्ले: हाथी सवारी का लीजिए आनंद, अब एक हजार रुपए हुई सस्ती


वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबर है। नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन वाहन में 45 मिनट तक सैलानियों ने सफारी का लुत्फ उठाया। वो सफारी के दौरान जंगल में विचरण कर रही टाइग्रेस को देखकर रोमांचित हो उठे। डीएफओ जगदीश गुप्ता ने बताया कि पहले दिन एक ही गाड़ी को जंगल में भेजा गया था। इसमें ग्यारह सैलानी गए थे। खास बात है कि नाहरगढ़ जैविक उद्यान में लॉयन सफारी भी संचालित हो रही है। ऐसे में अब यह प्रदेश का पहला जैविक उद्यान भी बन गया है जहां दो-दो सफारी संचालित हो रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग