गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को चांदी के भाव एक लाख हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे। सोना 82,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था अमरीकी चुनाव के बाद भावों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 7 नवम्बर को चांदी के भाव 93,000 रुपए प्रति किलो रह गए। जबकि सोना 78,800 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गया। हालांकि शुक्रवार को सोने-चांदी के दामों में हल्की तेजी आई, लेकिन सर्राफा कारोबारियों को अभी थोड़ी और गिरावट की उम्मीद है।