7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर! बीसलपुर बांध की नहरों से किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी

Farmers To Get 21 Days Water From Bisalpur Canals : राजमहल। बीसलपुर बांध की दाई व बाई मुख्य नहरों से सिंचाई को लेकर किसानों की ओर से लगातार उठ रही मांग को जल्द ही हरी झंडी मिलने की संभावना तेज हो गई है। आगामी 15 या 16 नवम्बर तक बीसलपुर बांध की दाई व बाई मुख्य नहरों में सिंचाई के पानी छोडऩे की तैयारी का खाका तैयार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Farmers To Get 21 Days Water From Bisalpur Canals

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : आखिरकार चुनाव से ऐन पहले सचिन पायलट को मिली ये जगह, 'खुश खबर' जान झूम उठेंगे समर्थक!

हालांकि बांध परियोजना अभियंताओं के अनुसार नहरों से सिंचाई का पानी छोडऩे का अंतिम निर्णय राज्य सरकार के अधिन है। जो निर्णय जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान होगा। बांध की नहरों से पानी सिंचाई को लेकर कितने दिन व कितना पानी छोडऩा है। बांध में वर्तमान में कितना पानी शेष है वही नहरों से जल निकासी के बाद पेयजल के लिए कितना पानी बचाना आदि को लेकर परियोजना की ओर से ग्राफ तैयार कर लिया गया है।

बांध की स्थिति
बीसलपुर बांध परियोजना अभियंताओं के अनुसार बांध का गेज सोमवार सुबह तक 313.33 आर एल मीटर दर्ज किया गया है। जिसमें करीब 24.29 टी एम सी पानी भरा है। बांध के कुल जलभराव में 315.50 आर एल मीटर गेज होता है। जिसमें 38.70 टी एम सी पानी भरता है। बांध से 16 टी एम सी पानी पेयजल के लिए आरक्षित है व 8 टीएमसी पानी सिंचाई के आरक्षित रखा गया है। वही शेष पानी वाष्पीकरण व अन्य खर्च में माना जाता है।

21 दिन की तैयारी
बीसलपुर बांध परियोजना (Bisalpur Dam Project) अभियंताओं के अनुसार बांध से पेयजल के बाद कुल 1.58 टी एम सी पानी छोडऩे की तैयारी की गई है। जिसमें किसानों को लगभग 22 से 25 दिन तक सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाया जा सकता है। बीसलपुर बांध (Bisalpur Dam) की दाई व बाई मुख्य नहरों से जिले के टोंक, देवली, उनियारा व टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र की कुल 81 हजार 800 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। नहरों से सिंचाई के चलते जिले में लगभग एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त उत्पादन होता है।