
Rajasthan Budget 2025 Announcement For Girls And Women: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। यह बजट ‘ग्रीन थीम बजट’ के रूप में प्रस्तुत किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं हुई।
महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नवगठित नगरीय निकायों में 500 पिंक टॉयलेट्स के निर्माण कराने की घोषणा हुई, जिसके लिए 175 करोड़ का बजट पास।
राजस्थान सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख करने का निर्णय लिया। जिसमें 1.5% की ब्याज दर पर 1 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराने का ऐलान किया।
गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री न्यूट्रीशन योजना लागू की जाएगी। इस योजना से 2.35 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिस पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दूध उपलब्ध कराने की मौजूदा व्यवस्था को बढ़ाकर अब सप्ताह में पांच दिन कर दिया जाएगा।
बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्सोहन देने के लिए 35 हजार स्कूटी बांटने की घोषणा भी की।
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की पेंशन में बढ़ोतरी का भी ऐलान किया है। अब पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रति माह कर दी गई है।
Updated on:
19 Feb 2025, 12:58 PM IST
Published on:
19 Feb 2025, 12:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.