3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : जयपुर में 6 पाक शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता

Good News : राजस्थान में वर्षों से रह रहे छह पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों को शुक्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शैफाली कुशवाह ने प्रवासियों को बधाई दी।

less than 1 minute read
Google source verification
pakistani_hindu_refugees.jpg

Pakistani Hindu Refugees

Pakistani Hindu Refugees : नागरिकता संशोधन कानून CAA के लागू होने के बाद राजस्थान से एक बड़ी खबर। CAA के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों व ईसाइयों को नागरिकता देने की शक्तियां दी गई हैं। राजस्थान में वर्षों से रह रहे छह पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों को शुक्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (दक्षिण) शैफाली कुशवाह ने यहां प्रवासी- प्रेमलता, संजय राम, बेजल, जजराज, केकू माई और गोमंद राम को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। पाकिस्तान के कराची से 2010 में विस्थापित होकर भारत आईं 41 वर्षीय प्रेमलता ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, भारत आने के बाद हमें आजादी का असली एहसास हुआ है।



संजय राम ने कहा, मैं पिछले 10 साल से भारतीय नागरिकता पाने की कोशिश कर रहा था, आज कई वर्षों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है और अब हम गर्व से कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।

यह भी पढ़ें - निर्वाचन विभाग का आदेश, 23-24 मार्च को छुट्टी नहीं, बीएलओ कार्मिक मायूस



इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शैफाली कुशवाह ने उन प्रवासियों को बधाई दी जो अब भारतीय नागरिक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता के लिए आवेदनों को जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कर प्रमाण पत्र जारी करता है, ताकि आवेदकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा, कुल 319 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र जारी किया गया है। (IANS)

यह भी पढ़ें - होली पर सीएम भजनलाल का तोहफा, 12.40 लाख सरकारी कर्मचारी व पेंशनर खुशी से झूमे

Story Loader