31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्वाचन विभाग का आदेश, 23-24 मार्च को छुट्टी नहीं, बीएलओ कार्मिक मायूस

BLO Personnel Disappointed : निर्वाचन विभाग का आदेश के अनुसार राजस्थान में बीएलओ कार्मिक होली नहीं मना पाएंगे। वहीं महासंघ की होली के दिन पंजीकरण अभियान की तिथि बदलने की मांग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Mar 2024, 4:13 PM IST

blo_banswara.jpg

BLO Banswara

BLO Personnel Disappointed : हिंदुओं के प्रमुख त्यौहार होली के दिनों में राजस्थान के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया एवं नव मतदाता पंजीकरण का कार्य निर्वाचन विभाग ने अपने आदेश के द्वारा 23 मार्च 2024 (शनिवार) एवं 24 मार्च 2024 (रविवार) निर्धारित कर विशेष अभियान का आयोजन करने जा रहा है। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध भामस के जिलाध्यक्ष अनिल पंडया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में नाम, क्रमांक एवं मतदान केन्द्र आदि के बारे में जानकारी प्रदान करने एवं नव मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान का काम बीएलओ से करवाया जाना है। इन तिथियों में होली होने से बीएलओ कार्मिक इसे नहीं मना पाएंगे।

त्यौहार 5 दिनों तक चलने से नव मतदाता भी इस समय बूथ पर अपनी पंहुच नहीं बना पाएंगे। जिससे मतदाता पंजीकरण का कार्य प्रभावित होगा। महासंघ ने राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर नव मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान की तिथि 23 व 24 मार्च 2024 के स्थान पर अन्य तिथि निर्धारित कर राहत प्रदान करने की मांग की है।



ठीकरिया में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने मुख्य निर्वाचन आयोग राजस्थान को पत्र लिख कर हिन्दू समाज के मुख्य त्योहार होली के दिन बीएलओ को बूथ पर ड्यूटी देने से मुक्त रखने की मांग की। जिला संयोजक दिनेश मईड़ा और सह संयोजक दिलीप पाठक, कमल सिंह सोलंकी और दिग्पाल सिंह राठौर ने बताया कि दिनांक 23 व 24 मार्च 2024 को होली का प्रमुख त्यौहार है, ऐसे में बीएलओ शिक्षको को उक्त तिथियों में बूथ पर बैठने के प्रासंगिक आदेश जारी करना समीचीन नहीं है।

यह भी पढ़ें - बांसवाड़ा पुलिस में बदलाव की बयार, पहली बार आरपीएस दंपती ने संभाला सीओ का जिम्मा

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़