31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा पुलिस में बदलाव की बयार, पहली बार आरपीएस दंपती ने संभाला सीओ का जिम्मा

Banswara Police New Change : बांसवाड़ा पुलिस में बदलाव की नई बयार। पहली बार आरपीएस दंपती ने सीओ का जिम्मा संभाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Mar 2024, 3:23 PM IST

banswara_police.jpg

Banswara Police

Banswara Police New Change : बांसवाड़ा जिले में पहली बार प्रशिक्षु आरपीएस दंपती की नियुक्ति पर बागीदौरा में विनय चौधरी और कुशलगढ़ में शिवन्यासिंह ने बतौर वृताधिकारी अपना जिम्मा संभाल लिया है। दोनों युवा अधिकारी 2021 बैच के आरपीएस हैं। चूरू जिले के मूल निवासी विनय चौधरी प्रशिक्षण काल में इससे पहले भिवाड़ी में कार्यरत थे, जबकि सीओ शिवन्या सिंह गंगानगर में सेवाएं दे चुकी हैं। दोनों की यह पहली नियुक्ति हैं। कुशलगढ़ में पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ शिवन्यासिंह ने थानाधिकारी सवाईसिंह और स्टाफ से परिचय किया और उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली। डीएसपी शिवन्यासिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर की रहेगी।

उधर, बागीदौरा के नए सीओ विनय चौधरी ने भी राज्य सरकार की सौ दिवसीय कार्ययोजना के तहत पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं को तरजीह की बात की। गौरतलब है कि कुशलगढ़ से डीएसपी रूपसिंह राठौड़ और बागीदौरा से सीओ गोपाललाल का हाल ही जिले से तबादला हुआ है। उनकी जगह ये दोनों अधिकारी लगाए गए हैं।



घाटोल में नए सीओ महेंद्रकुमार मेघवंशी ने बुधवार शाम को अपना दायित्व संभाला। वे यहां से डीएसपी नानालाल सालवी के तबादले पर आए हैं। ज्वाइन करने के बाद उन्होंने घाटोल थानाधिकारी प्रवीणसिंह सिसोदिया से फीडबैक लिया।

यह भी पढ़ें - होली पर सीएम भजनलाल का तोहफा, 12.40 लाख सरकारी कर्मचारी व पेंशनर खुशी से झूमे

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़