जयपुर

Good Scheme: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द, 42 लाख पशुओं का होगा बीमा

Free Animal Insurance: मंगला पशु बीमा योजना में बड़ा ऐलान! इस बार सरकार देने जा रही है विशेष आरक्षण और राहत, बीमा का मौका सिर्फ एक बार! इस योजना से जुड़ते ही मिलेगा 40 हजार तक का लाभ।

2 min read
Jun 04, 2025
पशुपालन मंत्री ने योजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश। फोटो-पत्रिका।

Mangala Pashu Bima Yojana: जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्त्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इसी माह से शुरू होने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 42 लाख पशुओं जिनमें गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और ऊंट का बीमा किया जाएगा। मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने यह जानकारी दी।

बैठक में पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बीमा और वित्त विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री कुमावत ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए कहा कि पशु के हेल्थ सर्टिफिकेट के साथ ही बीमा पॉलिसी भी जारी की जाए, ताकि काम निर्धारित समय में पूरा हो सके। उन्होंने पिछली प्रक्रिया की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए सर्वेयर की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में कुल 16.72 लाख ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 9.76 लाख पशुओं के हेल्थ सर्टिफिकेट जारी हो चुके हैं और 4.40 लाख की बीमा पॉलिसी तैयार की गई है। शेष कार्य को भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

योजना की मुख्य 6 विशेषताएं

1-योजना के अंतर्गत पात्र जनआधार धारक पशुपालकों के दुधारू या अन्य पशुओं का निःशुल्क बीमा किया जाएगा।

2-बीमा के लिए गोपालक क्रेडिट कार्ड धारकों और लखपति दीदी पशुपालकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3-अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए क्रमशः16% और 12% आरक्षण निर्धारित।

4-बीमा एक वर्ष के लिए प्रभावी होगा, जिसमें पशुपालक को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा।

5-बीमा राशि पशु की नस्ल, उम्र व उत्पादन क्षमता के आधार पर तय होगी, जिसकी अधिकतम सीमा ₹40,000 है।

6-केवल वे पशु बीमित होंगे जो किसी अन्य योजना के अंतर्गत बीमित न हों।

Published on:
04 Jun 2025 11:13 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर