
Gopashtami 2023: गोपाष्टमी पर जगह-जगह गौ पूजन, यहां प्रभातफेरी निकाल गायों को सुनाए भजन
जयपुर। कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर आज गोपाष्टमी मनाई जा रही है। शहर में गोशालाओं के साथ जगह-जगह गौ पूजन किया जा रहा है। महिलाएं गौ माता का पूजन कर सुख—समृद्धि की कामना कर रही है। गाय के साथ बछड़े का भी पूजन किया जा रहा है। शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में गोपाष्टमी उत्सव का आयोजन हुआ। हिंगोनिया गोशाला के साथ पिंजरापोल गोशाला में भी विशेष आयोजन हो रहे है। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें भजन—संकीर्तन से माध्यम से गायों को भजन सुनाए गए।
गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मंगला आरती के बाद ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। वहीं ठाकुरजी को केसरिया रंग की नटवर वेश पोशाक धारण करवाई गई। ठाकुरजी का फूलों से श्रृंगार किया गया। शृंगार झांकी के बाद मंदिर परिसर में गाय के खुरों का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद गाय की पूजा कर श्रृंगार आरती की गई। महिला भक्तों ने इस मौके पर गाय की पूजा—अर्चना की।
गाय—बछड़े का पूजन
कार्तिक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के साथ महिलाओं ने गाय—बछड़े का पूजन किया। गो माता को कुमकुम, हल्दी का तिलक लगाकर और लाल रंग का कपड़ा ओढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।
गोशाला में प्रभातफेरी का आयोजन
पिंजरापोल गोशाला में पिंजरापोल गौशाला प्रबंधन की ओर से गोपाष्टमी गौ मेला आयोजित किया गया। इसमें गौ पूजन के साथ भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मेला संयोजक राजू मंगोडीवाला ने बताया कि सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, लोगों ने संकीर्तन करते हुए गोशाला के बाड़ों में परिक्रमा लगाई, गो माता को भजन—संकीर्तन सुनाए। लोग गायों को चारा, गुड़, लड्डू आदि खिला रहे है। गौ मेले दूध और ज्यूस, शिकंजी आदि का वितरण किया गया। गोशाला में शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।
जगह—जगह आयोजन
हिंगोनिया गोशाला के भी विशेष आयोजन हो रहा है। यहां भी बड़ी संख्या में लोग गौ माता की सेवा करने पहुंचे। लोग गौ पूजन कर रहे है, वहीं गायों को हरा चारा खिला रहे है। इसके साथ शहर में जगह—जगह लोग गायों को हरा चारा खिला रहे है।
Published on:
20 Nov 2023 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
