
minister for higher education bhanwar singh bhati
भाटी ने कहा कि देशनोक में कॉलेज शुरू होने से यहां की बालिकाओं को विशेष रूप से उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देशनोक, बज्जु एवं कोलायत तीनों जगह कॉलेज शुरू कर दिए गए हैं, जिससे सम्पूर्ण कोलायत क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नवीन आयाम स्थापित हो सकेंगे।
पहले सेशन में 150 स्टुडेंट
पहले सत्र में इस महाविद्यालय में 150 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। आने वाले सत्रों में यह संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस महविद्यालय में वे सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी, जो बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय और एमएस कॉलेज के विद्यार्थियों को मिल रही है।
कॉलेज मां करणी के नाम पर
उन्होंने कहा कि मां करणी मंदिर निजी प्रन्यास की ओर से महाविद्यालय के लिए भूमि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब भी इस कॉलेज का नामकरण करने का निर्णय किया जाएगा, मां करणी के नाम पर ही महाविद्यालय का नाम रखा जाएगा।
भूगोल एवं गृह विज्ञान लैब भी शुरू
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालिनी मूलचन्दानी ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल तथा गृह विज्ञान विषय में कुल 150 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। महाविद्यालय में समुचित संसाधन एवं उपकरणों से सुसज्जित भूगोल एवं गृह विज्ञान की प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया गया।
दौसा में संस्कृत कॉलेज अपग्रेड
दौसा जिला मुख्यालय पर राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय को आचार्य में क्रमोन्नत किया गया है। इस मौके पर संस्कृत एवं तकनीकी शिक्षा, राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति, समाज, व क्षेत्र का विकास संभव है।
Published on:
30 Oct 2020, 9:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.