13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में साल 2023 के सरकारी अवकाश घोषित, जानें

राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 के तहत संचालित संस्थाओं में वर्ष 2023 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Dec 12, 2022

जयपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 के तहत संचालित संस्थाओं में वर्ष 2023 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं।

निदेशक वित्त(बजट) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस (गुरुवार), 07 मार्च 2023 धुलण्डी (मंगलवार), 30 मार्च 2023 रामनवमी (गुरुवार), 01 अप्रैल 2023 वार्षिक बैंक खाता बंदी (शनिवार), 04 अप्रैल 2023 महावीर जयंती (मंगलवार), 14 अप्रैल 2023 डॉ. अंबेडकर जयंती (शुक्रवार), 29 जून 2023 ईदुलजुहा (गुरुवार) चाँद दिखने पर, 29 जुलाई 2023 मोहर्रम(ताजिया)(शनिवार)चाँद दिखने पर, 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस(मंगलवार), 30 अगस्त 2023 रक्षाबंधन (बुधवार), 07 सितंबर 2023 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (गुरुवार), 02 अक्टूबर 2023, गाँधी जयंती (सोमवार), 24 अक्टूबर 2023 विजयदशमी (मंगलवार), 13 नवंबर 2023 गोवर्धन पूजा (सोमवार), 27 नवंबर 2023 गुरु नानक जयंती (सोमवार), 25 दिसंबर 2023 क्रिसमस डे (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।गौरतलब है कि रविवार होने के कारण नवरात्र स्थापना, दीपावली और ईदुलफितर सूची में सम्मिलित नहीं है।

आरएसजीएल निभाएं समन्वयक की भूमिका

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एव चेयरमैन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा है कि राज्य में सिटी गैस वितरण व्यवस्था को गति देने और परस्पर समन्वय व संवाद बनाए रखने के लिए आरएसजीएल को नोडल संस्था के रुप में आगे आना होगा।

चेयरमैन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने यह बात राजस्थान स्टेट गैस के नवनियुक्त प्रबंध संचालक रणवीर सिंह का कार्यभार ग्रहण के बाद चेयरमैन से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आरएसजीएल को एक और कोटा में गैस पाइप लाईन बिछाने के काम में तेजी लानी होगी वहीं प्रदेश में सीजीडी सिस्टम का लाभ आमनागरिकों तक पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभानी होगी।