17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविन्द के दरबार में रहेगी फागोत्सव की धूम

govind dev ji temple jaipur : छोटी काशी जयपुर में फाल्गुन माह बसंती बयार बहने लगी। फाल्गुन के शुरू होते ही शहर के मंदिरों में फागोत्सव की धूम मची हुई है। शहर के अराध्य गोविंददेव महाराज के दरबार में 18 फरवरी से महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में परंपरागत फागोत्सव का आयोजन होगा। फागोत्सव में ख्यातनाम लोक कलाकार चंग-ढप की थाप पर होली पदों और फाग के भजनों पर नृत्य कर गोविंद को रिझाएंगे।

2 min read
Google source verification
Govind Dev ji Mandir

Govind Dev ji Mandir

जयपुर. छोटी काशी जयपुर में फाल्गुन माह बसंती बयार बहने लगी। फाल्गुन के शुरू होते ही शहर के मंदिरों में फागोत्सव की धूम मची हुई है। शहर के अराध्य गोविंददेव महाराज ( Govinddevji Maharaj ) के दरबार में 18 फरवरी से महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में परंपरागत फागोत्सव का आयोजन होगा। फागोत्सव में ख्यातनाम लोक कलाकार चंग-ढप की थाप पर होली पदों और फाग के भजनों पर नृत्य कर गोविंद को रिझाएंगे। ठिकाना मंदिर श्रीगोविंददेवजी की ओर से गोविंददेवजी मंदिर ( Govinddevji Maharaj ) में 9 मार्च तक मनाए जाने वाले फागोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां

मंदिर प्रवक्ता व प्रबंधक मानस गोस्वामी ने बताया कि फागोत्सव के दौरान 18 फरवरी से 2 मार्च तक रचना झांकी सजाई जाएगी। रचना झांकी दर्शन का समय दोपहर 12:30 से एक बजे तक रहेगा। इस दौरान ख्यातिनाम कलाकार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक गोविन्द के दरबार में अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। 3 से 5 मार्च तक तीन दिवसीय होलिकोत्सव मनाया जाएगा। इसमें तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नृत्य गायन कलाकार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ठाकुरजी के समक्ष अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान रचना झांकी का समय दोपहर 2 से 4 बजे तक खुलेंगे। 6 व 7 मार्च को ठाकुरजी के समक्ष पुष्प फागोत्सव मनाया जाएगा। इमसें कोलकाता के भजन सम्राट बाल व्यास श्रीकांत शर्मा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक भजनामृत की वर्षा करेंगे। इस दौरान झांकी के दर्शन अपराह्न 3 से 5 बजे तक खुलेंगे। महोत्सव के तहत 8 मार्च को होली पद गायन होगा। कोलकाता के मालीराम शास्त्री होली के पदों का गायन करेंगे। झांकी के दर्शन अपराह्न 3 से 5 बजे तक खुलेंगे। 9 मार्च को राज भोग की आरती के बाद मंदिर प्रांगण में गुलाल से होली खेली जाएगी। इसी दिन महाप्रभु चैतन्य देव की जयंती भी मनाई जाएगी। संध्या झांकी से पूर्व पंच द्रव्यों से ठाकुर गौर गोविन्द के अभिषेक दर्शन होंगे। उधर कनक घाटी स्थित मंदिर श्री राधा माधवजी में 23 फरवरी को फागोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान रचना झांकी के दर्शन शाम पांच से सात बजे तक होंगे।