13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा ‘पर्ची सरकार’ लोगों का विश्वास खो चुकी

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके मंत्री काम करने की बजाए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि प्रदेश में बलात्कार एवं लूट जैसी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था एकदम कमजोर पड़ रही है।

2 min read
Google source verification
Govind Singh Dotasara

गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा 'पर्ची सरकार' लोगों का विश्वास खो चुकी

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके मंत्री काम करने की बजाए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि प्रदेश में बलात्कार एवं लूट जैसी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था एकदम कमजोर पड़ रही है।

डोटासरा (Govind Singh Dotasara) गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार को बने हुए एक महीने से अधिक हो गया, लेकिन कोई कार्य नहीं किया जा रहा, केवल और केवल युवाओं को बेरोजगार करने एवं कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का कार्य किया जा रहा है।

लूट जैसी घटनाएं बढ़ रही, लेकिन सरकार काम करने में विफल
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री काम करने की बजाए अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं, कोई डॉक्टर के कीड़े पडऩे की बात कह रहा है, कोई ट्रांसफर करने की बात कर रहा है, कोई कह रहा है कि बच्चे ज्यादा पैदा करो, ऐसी बयानबाजी राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा की जा रही है, जबकि प्रदेश में बलात्कार, लूट जैसी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गौशालाओं में गायें मर रही हैं, लेकिन सरकार का काम करने पर ध्यान नहीं है। विकास कार्यों को वर्क ऑर्डर बंद कर रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की पर्ची सरकार प्रदेश में लोगों के समक्ष अपना विश्वास खो चुकी है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News : कार की छत पर चढ़कर गोविंद सिंह डोटासरा का ज़बरदस्त डांस, जानें ये VIDEO क्यों हो रहा VIRAL?

उन्होंने कहा कि सरकार का कार्य है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ कर माता-बहनों को सुरक्षा मुहैया कराए। ठंड के मौसम में परेशान गरीबों के लिए रैन बसेरे लगे, इंदिरा रसोई का नामकरण तो बदल दिया लेकिन और अधिक क्या सुविधा रसोई घर में दी जा सकती है इस पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक कार्य नहीं किया, 100 दिन के कार्य योजना बनाने की घोषणा की थी, लेकिन किसी विभाग की कार्य योजना नहीं बनी, ऐसा लगता है कि कार्य योजना बनाने में ही 100 दिन लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें : CM भजन लाल शर्मा को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कहीं सरकार नजर नहीं आ रही है। भाजपा सरकार की वास्तविकता जनता के सामने आ गई है तथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के हितों के लिए संघर्ष करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केन्द्र से भाजपा का सफाया होगा तथा इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग