29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 हजार करोड़ के उद्यम तैयार, 1.37 लाख करोड़ के फीते काट गई सरकार

अडानी के 60 हजार करोड़ के प्राेजेक्ट का भी हुआ शिलान्यास  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pankaj Chaturvedi

•

Updated: 12 Oct 2022, 9:31 PM IST

3 हजार करोड़ के उद्यम तैयार, 1.37 लाख करोड़ के फीते काट गई सरकार

3 हजार करोड़ के उद्यम तैयार, 1.37 लाख करोड़ के फीते काट गई सरकार

जयपुर. राज्य में निवेश सम्मेलनों में सिर्फ कागजी वादों के आरोपों को लेकर शायद सरकार बचाव की सूरत में है। दो दिन के इन्वेस्ट राजस्थान समिट में राज्य सरकार तीन हजार करोड़ रुपए की निवेश संबंधी परियोजनाओं को कामकाज शुरू करने की तैयारी में ले आई है। ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन में समिट को लेकर तैयार हुई रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। समिट में राज्य के विभिन्न जिलों में 3 हजार 267 करोड़ रुपए की ऐसी परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। बीआइपी का दावा है कि ये परियोजना या तो उत्पादन के लिए तैयार हैं अथवा अगले महज कुछ दिन में कामकाज शुरू कर देंगी। इनमें बांसवाड़ा, भीलवाड़ा और उदयपुर में सर्वाधिक पांच परियोजनाएं टैक्सटाइल सेक्टर की हैं, जिनमें कुल 783 करोड रुपए का निवेश हुआ है। सर्वाधिक राशि की बात करें तो जैसलमेर में एक नवीकरणीय ऊर्जा का प्रोजेक्ट है, जिसमें 1200 करोड़ रुपए की लागत बताई जा रही है। इसके अलावा चार प्रोजेक्ट खान एवं खनिज सेक्टर और तीन परियोजनाएं पर्यटन में ऐसी हैं, जो अपना कामकाज शुरू करने के स्तर पर पहुंच गई हैं।

जैसलमेर में लगेगा अडानी के प्रोजेक्ट

समिट में चर्चित रहे गौतम अडानी के 60 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव का भी शिलान्यास सरकार ने कर दिया है। अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जैसलमेर में यह प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट समेत 1.37 लाख करोड़ रुपए के 33 ऐसे प्रस्तावों का शिलान्यास भी सरकार ने किया, जिन्होंने प्रदेश में भूमि का चुनाव कर लिया है। भविष्य में यहां प्लांट और मशीनरी लगाएंगे। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनमें ऊर्जा, इलेक्टि्रकल व्हीकल्स, पर्यटन, मेडिकल एंड हेल्थ, सीमेंट आदि सेक्टर प्रमुख हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग