4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है वो भव्य मंच, जहां से सीएम राजे करेंगी ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ का शंखनाद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nidhi Mishra

Aug 04, 2018

grand stage of BJP's Rajasthan Gaurav Yatra

grand stage of BJP's Rajasthan Gaurav Yatra

राजसमंद/ जयपुर। मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे शन‍िवार को चारभुजा मंद‍िर से राजस्‍थान गौरव यात्रा का शंखनाद करने पहुंच चुकी हैं। मुख्‍यमंत्री सुबह 9.30 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। वे यहां से सीधे चारभुजाजी के ल‍िए रवाना हुईं। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह डबोक एयरपोर्ट तय समय पर पहुंचे।


हेलीकॉप्टर से सीधे चारभुजा जी केे लि‍ए प्रस्थान क‍िया। महापौर जिलाप्रमुख जिला अध्यक्ष्य और 2 विधायक कलक्टर एसपी ने अगवानी की। वहीं आपको बता दें कि पांडाल में कार्यकर्ताओं की भीड़ के आने का सिलसिला जारी है। भाजपा और मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे हैं। युवतियां भगवा साफे पहने आई हैं, वहीं कार्यकर्ता गले में भाजपा के दुपट्टे पहने हुए हैं। मंच के बायीं ओर प्रदेश भर से आए भाजपा प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी बैठे हैं। मंच पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र प्रसाद राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, अशोक लाहोटी, किरण माहेश्वरी, अशोक परनामी बैठे हैं।


भव्य मंच से यात्रा का शंखनाद
तस्वीर में आप मंच की भव्यता देख सकते हैं। इसी मंच से कुछ ही समय में राजस्थान गौरव यात्रा का शंखनाद होगा। खास बात ये है कि मंच की सजावट में भगवा और हरा दो ही रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया गया दिखाई दे रहा है। मंच पर एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई है। फिलहाल इस पर भाजपा के विगत वर्षों की उपलब्धियां दिखाई जा रही हैं। इधर, चारभुजा मंद‍िर में पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है ज‍िसमें सीएम राजे व अम‍ित शाह दोनों बैठे हैं।

चारभुजा छावनी में तब्दील
चारभुजा में आज होने वाली सीएम की सभा से पहले चारभुजा को छावनी में बदल दिया गया है। सभा से एक दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलों के पुलिस अधीक्षकों और अन्य अफसरों से बातचीत की। हालांकि इसे हर महीने में होने वाली मासिक बैठक ही बताया गया। बैठक में आने वाले चुनावों को देखते हुए पुलिस अफसरों को निर्देशित किया गया। साथ ही अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

सीएम की आज होने वाली सभा के लिए चारभुजा क्षेत्र में करीब छह सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों को काम सौंपा गया है। इनमें दर्जन भर से ज्यादा आईपीएस और आरपीएस अफसर शामिल हैं। साथ ही जिले के लगभग सभी थानों में से स्टाफ बुलाकर उनको चारभुजा क्षेत्र में लगाया गया है। सभा स्थल पर आने जाने वाले हर वाहन की चैकिंग और पास धारियों को ही सभा में प्रवेश दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग