
जयपुर। राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
सीएम गहलोत की स्वीकृति से किसानों को संबल मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रूपए वहन होंगे। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन/राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ (राज्यांश 22.75 करोड़) रूपए वहन किए जाएंगे।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघु/सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी
व्हाट्सएप्प चैटबॉट का वर्चुअल शुभारंभ
सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने विभागीय योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को जानकारी एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए व्हाट्सएप्प चैटबॉट का वर्चुअल शुभारंभ किया।
Published on:
11 Apr 2023 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
