
डेढ़ माह में बना दिए 150 जाली जन्म प्रमाण—पत्र
डेढ़ माह में बना दिए 150 जाली जन्म प्रमाण—पत्र
— जयपुर ग्रेटर नगर निगम में कारनामा
— 70 साल पहले जन्मे व्यक्ति का भी बनाया जन्म प्रमाण—पत्र
— 50 व 60 के दशक में जन्मे कई व्यक्तियों के बने प्रमाण पत्र
जयपुर। जयपुर ग्रेटर नगर निगम (Jaipur Greater Municipal Corporation) ने पिछले डेढ़ माह में 150 लोगों के जाली जन्म प्रमाण पत्र (Fake birth certificate) बना दिए। बड़ी बात यह है कि 70 साल पहले जन्मे व्यक्ति का भी निगम कार्मिकों ने जाली जन्म प्रमाण पत्र बना दिया है। इन 150 जन्म प्रमाण पत्रों में कई जन्म प्रमाण पत्र 50 और 60 के दशक में जन्मे व्यक्तियों के भी है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली के साथ उसके आॅनलाइन सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए है।
नगर निगम में 150 जाली जन्म प्रमाण पत्र बनाने का यह कारनामा झोटवाड़ा जोन कार्यालय में हुआ है। निगम अधिकारियों के अनुसार यहां जनवरी और फरवरी माह के दौरान ही करीब 150 लोगों के जाली जन्म प्रमाण पत्र बना दिए गए। बड़ी बात यह है ये सभी जन्म प्रमाण पत्र एक साल पहले तक जन्मे व्यक्तियों के बने है। इनमें एक जन्म प्रमाण पत्र तो 1951 में जन्मे व्यक्ति का बनाया गया है, वहीं एक जन्म प्रमाण पत्र 1953 में जन्मे व्यक्ति का बना है। ऐसे ही 60, 70, 80, 90 के दशक में भी जन्मे कई व्यक्तियों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ये दस्तावेज जरूरी
— जन्म प्रमाण पत्र बनावाने के लिए अस्पताल का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है
— अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं होने या घर पर जन्म होने पर प्रथम श्रेणी कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेश जरूरी है
— 150 जन्म प्रमाण पत्र बिना दस्तावेज के ही बना दिए गए
........
यूं सामने आई चोरी
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के बाद एक व्यक्ति फिर उसमें संशोधन के लिए निगम पहुंचा तो चोरी पकड़ में आई, इसके बाद निगम मुख्यालय ने हकीकत जांचने के लिए रिकॉर्ड खंगाला तो मामला उजागर हुआ। अब निगम प्रशासन ने झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। हालांकि निगम अधिकारी आईडी हैक होने या पासवर्ड चोरी करने का अंदेशा लगा रहे है।
नहीं लिया सबक
इससे पहले साल 2017 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, तब नगर निगम मुख्यालय से 2—4 जाली जन्म प्रमाण पत्र बने थे, तब मामला ज्योति नगर थाने में दर्ज करावाया गया, लेकिन निगम अधिकारियों की मानें तो आज तक उस मामले में कुछ नहीं हुआ।
Published on:
21 Feb 2021 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
