27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Netaji को जन्मदिन की बधाई…अगर लगाए अवैध Hording और Poster तो होगी कार्रवाई

नेतागिरी चमकाने के लिए नेताजी अपने चेलों के जरिए शहर में बिना परमिशन होर्डिंग लगवाते हैं। ग्रेटर नगर निगम ने इस तरह के अवैध होर्डिंग को उठाने का बीड़ा उठाया। हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 03, 2022

Netaji को जन्मदिन की बधाई...अगर लगाए अवैध Hording और Poster तो होगी कार्रवाई

Netaji को जन्मदिन की बधाई...अगर लगाए अवैध Hording और Poster तो होगी कार्रवाई

जयपुर।

नेतागिरी चमकाने के लिए नेताजी अपने चेलों के जरिए शहर में बिना परमिशन होर्डिंग लगवाते हैं। ये होर्डिंग की चमक पर धब्बे लगा रहे हैं। इस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी नाराजगी जताई तो ग्रेटर नगर निगम ने इस तरह के अवैध होर्डिंग को उठाने का बीड़ा उठाया। कार्यवाहक महापौर शील धाभाई ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 दिन में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग मुक्त करने का टारगेट दिया है। इस संबंध में धाभाई ने सोमवार को निगम मुख्यालय पर सभी राजस्व अधिकारियों और सतर्कता शाखा से जुड़े कार्मिक व अन्य अधिकारियों की बैठक ली।

महापौर ने कहा कि अगले 15 दिन में ग्रेटर निगम क्षेत्र के अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे। इसके बाद अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। धाभाई ने दावा किया कि अवैध होर्डिंग हटने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शहर का दौरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकानों पर लगी नाम पट्रिटकाओं में भी एकरूपता लाई जाएगी। उसका रंग और साइज तय कर लिया जाएगा। उससे ज्यादा नाम लिखने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। अभी जयपुर में 450 रेवेन्यू साइट्स है, जिनसे रेवेन्यू आता है।

आपको बता दें कि इस समय सैंकड़ों की संख्या अवैध होर्डिंग्स जयपुर में लगे हुए हैं। नववर्ष, जन्मदिन की बधाई के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के होर्डिंग लगाए गए हैं, जो शहर को बदरंग कर रहे हैं। जलदाय मंत्री महेश जोशी के जन्मदिन पर भी जयपुर में होर्डिंग और बैनर लगाए थे, जिन्हें खुद जोशी ने हटवाकर स्वच्छता का संदेश दिया था। पिछले दिनों हैरिटेज नगर निगम ने भी एक शख्स के खिलाफ संपत्ति विरूप अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग