जयपुर

जयपुर में अब बड़े हूपर आएंगे घर-घर कचरा लेने, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

Nagar Nigam Jaipur: ग्रेटर नगर निगम ने घर—घर कचरा संग्रहण के लिए अपने बेड़े में आज 46 नए हूपर शामिल कर लिए है। ये नए हूपर विद्याधर नगर जोन क्षेत्र में डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण का काम करेंगे।

less than 1 minute read
Jul 25, 2023
जयपुर में अब बड़े हूपर आएंगे घर-घर कचरा लेने, महापौर ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर। ग्रेटर नगर निगम ने घर—घर कचरा संग्रहण के लिए अपने बेड़े में आज 46 नए हूपर शामिल कर लिए है। ये नए हूपर विद्याधर नगर जोन क्षेत्र में डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण का काम करेंगे। महापौर सौम्या गुर्जर ने सुबह इन हूपर्स को हरी झंडी दिखाकर कचरा संग्रहण के लिए रवाना किया। अब विद्याधर नगर क्षेत्र में घर—घर कचरा संग्रहण का काम सुचारू रूप से हो सकेगा।

विद्याधर नगर जोन क्षेत्र में नियमित रूप से 46 हूपर घर—घर से कचरा संग्रहण करेंगे। ये हूपर 1200 किलोग्राम कचरा एक साथ संग्रहित कर सकेंगे। हूपर में गीला व सूखा कचरा अलग—अलग लेने के कंपार्ट बने हुए है। इससे पहले निगम प्रशासन ने जगतपुरा जोन क्षेत्र, झोटवाड़ा जोन और सांगानेर जोन क्षेत्र में नए हूपर लगाए है।

1200 किलो कचरा उठाएंगे हूपर
ग्रेटर निगम प्रशासन ने 4 जोन क्षेत्रों में नए बड़े हूपर लगाए है। एक हूपर 1200 किलो कचरा एक ट्रीप में उठाएगा। इसके साथ सभी हूपर पर व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगा हुआ है। इससे पहले घर—घर कचरा संग्रहण में जो हूपर लगे हुए थे, वे करीब 800 किलो ही कचरा संग्रहण कर रहे हैं।

मानसरोवर जोन में चलेंगे 63 ई—हूपर
मानसरोवर जोन क्षेत्र में भी जल्द ही ई—हूपर चलेंगे। घर—घर कचरा लेने के लिए यहां ई—हूपर आएंगे। निगम प्रशासन ने मानसरोवर जोन क्षेत्र के लिए ई—हूपर के टेंडर कर लिए है। यहां करीब 63 ई हूपर चलाए जाएंगे।

अब किस जोन में कितने हूपर
जोन — हूपर संख्या
झोटवाड़ा जोन — 66
सांगानेर जोन — 40
जगतपुरा जोन — 63
विद्याधर नगर जोन — 46

Published on:
25 Jul 2023 10:16 am
Also Read
View All

अगली खबर